Garden Reach Stock Price: शेयर बाजार में आज गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 770 अंक फिसलकर 80,820 के पास कारोबार कर रहा है। निफ्टी 230 अंक गिरकर 24,590 के पास गिरकर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के बीच डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है।

इस वजह से आई तूफानी तेजी (Garden Reach Shipbuilders share price)
बीएसई पर आज दोपहर 12:01 पर कंपनी के शेयर्स 4.53% की बढ़त देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर प्राइस 2613.30 रुपये पर आ गया है। इस तेजी के पीछे एक मुख्य वजह है। कंपनी द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय नेवी के एक प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है। सबसे कम बोली लगाने वाले को पांच जहाज बनाने का ऑर्डर मिलेगा जिसकी वैल्यू 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक होगी।
कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर 40 हजार करोड़ रुपये तक भी हो सकता है। जिसमें दो शिपयार्ड कंपनियों के बीच ब्रेक किया जाएगा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से अब सबसे कम बोली लगाने वाले को 25 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलेंगे। कंपनी ने अर्निंग्स कॉल में ये भी बताया है कि इस साल के आखिरी तक यह जहाज बनाने की अपनी क्षमता को 24 से बढ़ाकर 28 जहाज तक करना चाहती है। इन सभी वजहों से कंपनी के शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है।
कंपनी के शेयर्स ने 1 महीने में दिया 53% का रिटर्न (Garden Reach Shipbuilders stock news)
इस डिफेंस कंपनी के शेयर्स ने पिछले 1 महीने में 53.29% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 3 महीनों में 101.52% का तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी ने 5 जुलाई 2024 को 2834.60 रुपये के लेवल को टच किया, जोकि इसका 52 वीक हाई भी था। वहीं, कंपनी ने 5 जून 2024 को 1,148 रुपये के स्तर को छुआ था, जोकि 52 वीक लो लेवल रहा था।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
