Gaming Company Business: भारत का कंज्यूमर बेस काफी तगड़ा है, यही कारण है कि सभी कंपनियों का बिजनेस काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा ही बदलाव भारत की गेमिंग इंडस्ट्री में देखने को भी मिला है। फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू साल 2023 तक 3.1 अरब डॉलर के आसपास रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 5 साल के अंदर यानी साल 2028 तक भारत में गेमिंग इंडस्ट्री का राजस्व बढ़कर 6 अरब डालर तक पहुंच सकता है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होने का सीधा सा मतलब है कि गेमिंग यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि आने वाले समय में भारत का गेमिंग मार्केट काफी ज्यादा विस्तृत और जबरदस्त फायदा देने वाला साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले चार से पांच साल के अंदर गेमिंग यूजर्स की संख्या में 70 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एंड इन्नोवेशन काउंसिल और ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ने मिलकर एक रिपोर्ट निकली है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में आने वाले समय में गेमिंग यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ाने वाली है और इसके साथ ही गेमिंग इंडस्ट्री भी काफी ज्यादा बड़ी हो जाएगी।
इंडिया कीपिंग रिपोर्ट 2024 के अनुसार 2023 में भारत में कुल 14.4 करोड़ यूजर्स ने गेमिंग के लिए पेमेंट की थी और साल 2028 तक यह संख्या बढ़कर 24 करोड़ यूजर्स तक पहुंच सकती है।
भारत में इस समय मौजूद है से ज्यादा गेमिंग कंपनी
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस समय भारत में 1400 से ज्यादा गेमिंग कंपनियां है। इनमें कुल मिलाकर 500 गेमिंग स्टूडियो भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की साल 2019 से 23 तक 5.65 अरब से बढ़कर 9.5 अब डाउनलोड किया गया है।
भारत में युवा आबादी काफी ज्यादा है और यही कारण है कि इन गेम्स के डाउनलोड में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।
भारत भारत के बाद सबसे ज्यादा 4.4 अब बार ब्राजील में गेम्स डाउनलोड किए गए हैं और ब्राजील के बाद नंबर आता है अमेरिका का जहां पर 4.7 परसेंट की बाजार हिस्सेदारी के साथ कई अरब बार गेम्स डाउनलोड किए गए हैं।
इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि गेमिंग इंडस्ट्री में भारत का आने वाला फ्यूचर काफी ज्यादा बेहतर है। इसका मुख्य कारण बढ़ती हुई युवा जनसंख्या और लोगों की परचेसिंग पावर में वृद्धि होना है।
तो अगर आप भी आने वाले समय के लिए कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो गेमिंग इंडस्ट्री में आपका बिजनेस काफी ज्यादा फल फूल सकता है और जबरदस्त मुनाफा भी दे सकता है।
भारत जैसे बड़े मार्केट को विदेशी कंपनियां भी टारगेट करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह यहां से आसानी से बड़ा कंज्यूमर बेस तैयार कर सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications