नई दिल्ली, मार्च 25। कहा जाता है कि जब किसी की किस्मत पलटती है तो उसे फर्श से उठा कर अर्श पर पहुंचा देती है। बहुत से लोग सारा जीवन केवल मेहनत करके भी नहीं कमा पाते, जितना किस्मत के धनी के लोग एक झटके में अपनी किस्मत से कमा लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है हरियाणा के एक व्यक्ति के साथ। ये व्यक्ति हैं तरुण शर्मा, जो हरियाणा के जगाधरी शहर के सेक्टर-15 के रहने वाले हैं। इनकी हाल ही करोड़ों रु की लॉटरी लगी है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
दो करोड़ रुपये की लॉटरी
तरुण का साधारण जिंदगी जी रहा था। पर तरुण की दो करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है, जिससे वे उनकी पूरी फैमिली रातोंरात फर्श से अर्श पर पहुंच गयी है। लॉटरी निकलने पर उनके परिवार को लोग खूब बधाइयां दे रहे हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों की तरफ से मुबारकबाद का सिलसिला लगा हुआ है। मजे की बात यह है कि तरुण शर्मा ने जिंदगी में कभी भी लॉटरी नहीं ली थी। यानी पहली बार में किस्मत ने उनका साथ दिया।
अमृतसर से लौट रहे थे
कुछ दिन पहले तरुण अपनी मां के साथ अमृतसर गए थे। वह ट्रेन से वापस लौट रहे थे। रास्ते में लुधियाना पर उन्होंने 500 रुपये की लॉटरी का एक टिकट खरीदा। लॉटरी वे घर ले आए। उनका सामान्य जीवन कट रहा था कि एक शान उनके पास लुधियाना से फोन आया। ये फोन उस व्यक्ति का था जिस व्यक्ति से तरुण ने लॉटरी खरीदी थी। उन्हें बताया गया कि वे दो करोड़ रु की लॉटरी जीत गए हैं।
पांव तले जमीन खिसक गई
ये सूचना मिलते ही तरुण को खुशी का झटका लगा। उन्हें ऐसा लगा कि मानो पांव तले जमीन खिसक गई। हालांकि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। तरुण ने लॉटरी का टिकट निकाला और नंबर देखा। उनका नंबर ही विजेटा नंबर था। लॉटरी टिकट को उन्होंने जमा कर दिया है। हरिभूमि की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें जल्द ही 2 करोड़ रु दिए जाएंगे। लॉटरी जीतने तरुण और उनका परिवार काफी बहुत प्रसन्न हैं।
पत्नी भी खुश
तरुण शर्मा की पत्नी भी खुश हैं। मग उन्हें ये भी नहीं पता कि करोड़ में कितनी जीरो होती हैं। तरुण का इरादा लॉटरी के कुछ पैसे सेव करके कुछ पैसे से अपने परिवार के साथ खुशी से जिंदगी व्यतीत करने का है।
दुबई में भारतीय ने जीती लॉटरी
यूएई में बहुत सारे भारतीय काम करते हैं। इन्हीं में से एक हैं राजस्थान के डूंगरपुर जिले का रामा मीणा, जो एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रामा को दुबई में रसोइए का काम मिल गया था। हाल ही में उनकी किस्मत चमकी और वे एक झटके में करोड़पति बन गए। उन्होंने वहां 20 करोड़ रु की लॉटरी जीती। उनके इतनी बड़ी लॉटरी जीतने से भारत में उनका परिवार और गांव बहुत खुश है। यूएई में लॉटरी चलती है। वहां हर साल कई लोगों की किस्मत बदलती है। कई भारतीय भी वहां करोड़पति बन चुके हैं। इन्हीं में रामा का नाम भी शामिल हो गया है। रामा डूंगरपुर जिले के साबला उपखंड में ग्राम पंचायत निठाउवा के सालमगढ़ निवासी हैं। रामा ने करीब 3 दशकों तक मुम्बई में नौकरी की। वे वहां चाय की दुकानों पर काम किया करते थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications