
Lottery Winner USA : मैरीलैंड के बाल्टीमोर के व्यक्ति, जो कि अमेजन में काम करता है, की किस्मत चमक गयी। वे लगातार दो लॉटरी जीत कर मालामाल बन गया। इस व्यक्ति ने 5 डॉलर के स्क्रैच कार्ड से 50,000 डॉलर का लॉटरी पुरस्कार जीता। दो महीने में यह इस व्यक्ति की दूसरी बड़ी जीत रही। जनवरी में इसने इसी तरह के एक लॉटरी कार्ड से 30,000 डॉलर की लॉटरी जीती थी। इस तरह वे 80000 डॉलर जीता, जो कि भारतीय मुद्रा में 66.16 लाख रु होते हैं।
बन गया मालामाल
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 56 वर्षीय इस शख्स ने स्क्रैच कार्ड खरीदा और उसके बाद लॉटरी जीत ली। इस व्यक्ति, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, ने कहा कि वे टिकट को ऐसे देख रहा था, जैसे उसके मन में चल रहा हो कि यह सच नहीं हो सकता। व्यक्ति के अनुसार उसने अपनी प्रेमिका से पूछा कि कहीं मैं क्रेजी तो नहीं हूं। उसने व्यक्ति की ओर देखा और कहा - अविश्वसनीय।
क्या करेगा पैसों का
इस विजेता व्यक्ति ने यह तय नहीं किया है कि वह यह पैसे कैसे खर्च करेगा। उसने कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ अपने 60वें जन्मदिन पर छुट्टी पर जा सकता है। वह एक नई कार खरीदने पर भी विचार कर सकता है। खरीदे गए इस स्क्रैच कार्ड पर 50,000 डॉलर का इनाम सबसे बड़ी संभावित जीती हुई राशि थी।
2 और इनाम जीते
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेज़ी 8एस में सैकड़ों हज़ारों पुरस्कार निकलते हैं। लेकिन इनमें अधिकतर 5 डॉलर और 1,000 डॉलर के बीच के होते हैं। इतना ही नहीं, इस व्यक्ति ने भी एक ही समय में दो अन्य स्क्रैच कार्ड भी जीते, एक 1 डॉलर कार्ड पर 20 डॉलर और एक अलग कार्ड पर 5 डॉलर की रकम जीती।
लॉटरी विक्रेता को मिलेगा बोनस
मैरीलैंड लॉटरी की तरफ से जिस दुकान से यह टिकट बेचा गया है, उसे 500 डॉलर का बोनस दिया जाएगा। इस बीच, कैलिफोर्निया लॉटरी के अधिकारियों के मुताबिक एडविन कास्त्रो नामक व्यक्ति ने पावरबॉल जैकपॉट जीता और उन्होंने 997.6 मिलियन डॉलर के एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना।
18वें जन्मदिन पर बदली किस्मत
हाल ही में एक लड़की ने लॉटरी में लगभग 30 मिलियन पाउंड (करीब 2.97 अरब रु) जीतने के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाया है। असल में उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा और पहली ही बार के टिकट में इतना भारी इनाम जीत लिया। कनाडा की 18 साल की जूलियट लैमौर ने बीते शुक्रवार को 48 मिलियन सीए डॉलर (कनैडियन डॉलर, जो कि भारतीय मुद्रा में 2.97 अरब रु बनते हैं) की भारी भरकम राशि जीती। इसका मतलब है कि जूलियट वर्तमान में सबसे बड़ा जैकपॉट जीतने वाली सबसे कम उम्र की लॉटरी विजेता बन गयी है। इस आयु के किसी भी पर्सन का इतना बड़ा इनाम जीतना बहुत हैरानी की बात माना जा रहा है और वो भी तब जब उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा था। जूलियट के अनुसार उनका टिकट खरीदना एक संयोग रहा। असल में उनके दादाजी ने सुझाव दिया कि वह अपने 18वें जन्मदिन को याद रखने के तौर पर एक लॉटरी टिकट खरीदें। वे हाल ही में 18 साल की हुईं और उनके दादाजी ने सुझाव दिया कि वे फन के लिए लॉटरी टिकट खरीदें। उन्होंने ऐसा किया भी, मगर उनकी किस्मत ही बदल गयी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
