नई दिल्ली, मार्च 10। यूएई में बहुत से भारतीय काम करते हैं। इन्हीं में से एक हैं राजस्थान के डूंगरपुर जिले का रामा मीणा, जो एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रामा को दुबई में रसोइए का काम मिल गया था। मगर अब उनकी किस्मत ऐसी चमकी है कि वे एक झटके में करोड़पति बन गए। उन्होंने 20 करोड़ रु की लॉटरी जीती है। उनके इतनी बड़ी लॉटरी जीतने से भारत में उनका परिवार और गांव बहुत खुश है।
यूएई में लॉटरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूएई में लॉटरी चलती है। वहां हर साल कई लोगों की किस्मत बदलती है। कई भारतीय भी वहां करोड़पति बन चुके हैं। इन्हीं में रामा का नाम भी शामिल हो गया है। रामा डूंगरपुर जिले के साबला उपखंड में ग्राम पंचायत निठाउवा के सालमगढ़ निवासी हैं। रामा ने करीब 3 दशकों तक मुम्बई में नौकरी की। वे वहां चाय की दुकानों पर काम किया करते थे।
दुबई जाने का मौका मिला
कुछ साल पहले की बात है कि रामा को दुबई जाने का मौका मिला। कुछ पैसों का जुगाड़ करने वे दुबई गये। वहां उन्हें रसोइए का काम मिला। हाल ही में उन्होंने एक लॉटरी टिकिट खरीदा था। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 700 रु थी। फिर उन्हें एक फोन आया कि उन्होंने एक करोड़ दिरहम की लॉटरी लगी है। ये रकम भारतीय मुद्रा में करीब 20 करोड़ रुपये बैठती है।
रामा के उड़ गए होश
फोन पर बड़ी राशि की लॉटरी जीतने की खबर सुनकर रामा के होश उड़ गए। उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार को यह जानकारी दी। फिर बाद में लॉटरी कंपनी ने उन्होंने एक समारोह में एक करोड़ दिरहम का चेक दिया। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार रामा जल्द डूंगरपुर लौटेंगे। उनका इरादा अपने परिवार के बकाया कर्ज को चुकाने का है। वे अपने परिवार को अच्छा जीवन देंगे।
शुरू में लगा झूठ
रामा 47 वर्षीय के हैं। उनके परिवार में माता-पिता भी हैं। पत्नी और 4 बेटियों के साथ वे खुद एक बेटे के पिता भी हैं। रामा को लॉटरी जीतने यकीन ही नहीं हुआ। पर बाद में कंपनी की विनर लिस्ट में उनका नाम दिख रहा था। उन्हें यह सब कुछ झूठ लग रहा था। रामा ने बचपन काफी मुश्किल में गुजारा। गरीबी के कारण 11 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।
कई दिन बाद लगा इनाम
वे दुबई में रोज लॉटरी से कई लोगों को करोड़पति बनते देखते थे। फिर उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने का सोचा। वे पांच-पांच टिकट तक खरीदते थे। काफी कोशिशों के बाद आखिर में किस्मत ने रामा का साथ दिया और करोड़पति बना दिया। एक और खबर बता दें कि हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला को पता चला कि उसने 100,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 54.97 लाख रुपये) का जैकपॉट पुरस्कार जीता है। ये जानकारी उसे फोन कॉल के जरिए दी गयी। मगर महिला ने इस खबर को यह मानकर अनसुना कर दिया था कि ये स्कैमर्स हैं। मगर ये कॉल असली थी। हालांकि उसने शुरू में लॉटरी अधिकारी के फोन कॉल को एक फर्जी कॉल समझा। पर ये कॉल असली था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
