नई दिल्ली, जनवरी 18। किस्मत का खेल ऐसा होता है कि कभी भी किसी को अमीर बना दे और किसी को भी सड़क पर ला दे। बहुत से लोग कई तरीकों से अपनी किस्मत आजमाते हैं। इन्हीं में एक तरीका है लॉटरी। लॉटरी से किसी की किस्मत चमक जाती है और किसी को कुछ नहीं मिलता। लॉटरी में ऐसा भी होता है कि कोई पहली बार में ही मालामाल हो जाए और किसी को सालों में भी कुछ न मिले। एक ऐसे ही व्यक्ति हैं, जिनकी किस्मत लॉटरी ने चमका दी है। उन्होंने एक साथ 12 करोड़ रु का इनाम जीता है।
क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी
किस्मत केरल के 72 वर्षीय सदानंदन पर कृपा बरसाने का इंतजार कर रही था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा और साढ़े पांच घंटे में ही उन्होंने 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया। एक झटके में उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गयी। वे 300 रु के लॉटरी टिकट से करोड़पति बन गए।
दोस्त से खरीदा था टिकट
कोट्टायम शहर के अयमानम के रहने वाले सी एन सदानंदन ने अपने दोस्त और लॉटरी एजेंट सेल्वाकुमार से विजयी टिकट खरीदा, जिसका नंबर एक्सजी 218582 है। वह सामान खरीदकर घर लौट रहे थे, तब उन्होंने ये टिकट खरीदा। दोपहर 3 बजे उन्हें पता चला कि उन्होंने प्रथम पुरस्कार जीत लिया है। ऑनमनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार सदानंदन ने कहा कि यह सब भगवान के आशीर्वाद के कारण है।
चुकाएंगे बच्चों का कर्ज
सदानंदन ने कहा कि उनके बच्चों पर कर्ज है जिसे चुकाने की जरूरत है। वे जीत के पैसों से उनका कर्ज चुकाएंगे और घर का पुनर्निर्माण कराएंगे। वे पेशे से एक पेंटर हैं। सदानंदन को इनकम टैक्ट की कटौती और लॉटरी एजेंट के कमीशन के बाद 7.39 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो एक बहुत बड़ी रकम है। इस पैसे सदानंदन का जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।
एजेंट ने 40 बंपर टिकट खरीदे
रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी एजेंट सेल्वाकुमार, जो सदानंदन के मित्र भी हैं, ने तिरुनाक्कारा के श्री कृष्णा लकी सेंटर से लॉटरी के 40 बंपर टिकट खरीदे थे। एजेंसी ने कोट्टायम शहर में बेंज एजेंसियों से टिकट प्राप्त किये थे। सदानंदन विनर टिकट को अयमानम में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को सौंपेंगे। ओ बी राजमा सदानंदन की पत्नी हैं। उनके बच्चे संजय सदन और सनेश सदन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरल राज्य लॉटरी विभाग ने 47,40,000 क्रिसमस-नए साल के बंपर टिकटों में से 47,36,528 टिकटों को बेचकर एक रिकॉर्ड बनाया। क्रिसमस बंपर के लिए टिकट की कीमत 300 रुपये थी। इस लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार ( जो 6 टिकटों को दिया जाएगा) और 60 लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार ( वो भी 6 टिकटों को दिया जाएगा) है।
कितने टिकट छपे
लॉटरी विभाग ने शुरुआत में 24 लाख टिकट छापे थे। उनके बिक जाने के बाद, टिकट दो बार फिर से छापे गए। आपको बता दें कि केरल बंपर लॉटरी का परिणाम राज्य सरकार के अधिकारियों की उपस्थिति में तिरुवनंतपुरम में आयोजित ड्रा के बाद जारी किया गया। टिकट एक्सए, एक्सबी, एक्ससी, एक्सडी, एक्सई और एक्सजी सीरीज में बेचे गए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications