नई दिल्ली, सितंबर 13। क्या आपने कभी अमीर बनने के बारे में सोचा है? आप पूछेंगे कि ये कैसा सवाल है। हर कोई अमीर बनना चाहता है। मगर आपने उसके लिए कितनी कोशिश की? अकसर लोग इसी कोशिश में लॉटरी में किस्मत आजमाते हैं। हजारों-लाखों में से कोई एक लॉटरी जीतता है, मगर उसकी किस्मत फिर हमेशा के लिए बदल जाती है। जैसा कि एक अमेरिकी शख्स के साथ हुआ है। उसने लॉटरी में करीब 8 करोड़ रु जीते हैं। आगे जानिए उसकी पूरी कहानी।
सुनकर वह रह गया दंग
वर्जीनिया, अमेरिका के एक व्यक्ति के साथ एक अजीब घटना घटी है। असल में उसे यह तो पता चल गया था कि लॉटरी में इनाम जीता है। मगर उसे ये नहीं पता चला कि असल में वो इनाम जीता कितने का है। वह व्यक्ति अपनी लॉटरी का इनान लेने जब पहुंचा तो उसे हैरान करने वाली जानकारी मिली, क्योंकि जितना वो समझ रहा उसने उससे कई गुना बड़ी रकम जीती थी।
सॉफ्ट ड्रिंक खरीदते समय खरीदा लॉटरी टिकट
वर्जीनिया के जोस फ्लोर्स वेलेस्कयूएज ने वर्जीनिया लॉटरी का टिकट खरीदा था। उन्होंने लॉटरी को स्क्रैच किया, पता चला कि वे 600 डॉलर जीते हैं। लेकिन असल में वो इससे कई गुना इनाम जीते थे। दूसरी बात कि उनके लॉटरी का टिकट खरीदने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। वे एक स्टोर में सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने गए थे, तब ही उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीद लिया था।
इनाम लेने गये तो क्या हुआ
जोस के मुताबिक वे लॉटरी का टिकट लेकर 600 डॉलर का इनाम लेने वर्जीनिया के लॉटरी कस्टमर सर्विस सेंटर पर पहुंचे। जब उनका लॉटरी टिकट चेक किया गया तो और उन्हें इनामी राशि बताई गयी तो वे दंग रह गये। सेंटर पर कर्मचारी ने जोस को बताया कि वो असल में 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रु) जीते हैं।
हाथ में आए 7,59,878 डॉलर
टैक्स काटने के बाद जोस को करीब 759878 डॉलर मिले। जोस इनामी राशि का इस्तेमाल अपने परिवार की देखरेख में करेंगे। वे इस पैसे से बिजनेस भी शुरू करना चाहते हैं। इस लॉटरी से जोस की किस्मत हमेशा के लिए बदल गई है।
मिले थे 2 ऑप्शन
इनामी राशि प्राप्त करने के लिए जोस को दो विकल्प दिए गए थे। पहला विकल्प था कि वह किश्तों में इनामी राशि अगले 30 साल तक प्राप्त करते। दूसरा विकल्प था कि वह एक बार में पूरा पैसा ले लें। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना। हाल ही में अमेरिका के ही नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जुआन गार्सिया भी लॉटरी में तगड़ा इनाम जीते। वे 22 साल के हैं। उन्हें पैसे छुट्टे कराने थे। इसीलिए उन्होंने लॉटरी टिकट खरीदा। मगर जुआन उनकी किस्मत ऐसी चमकी की कि वे एक टिकट से अमीर बन गये। वे इस टिकट पर लगभग 2 करोड़ रुपये का इनाम जीते। जुआन गार्सिया नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में रहने वाले हैं। उन्हें अचानक से इतना तगड़ा इनाम जीतने के कारण अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा। मजे की बात यह है कि कपड़े धुलवाने के लिए उन्हें खुले पैसों की जरूरत थी। इस काम के लिए वे एक स्टोर पर गए। वहां से 5 डॉलर का मेगा बक्स लिमिटेड एडिशन का लॉटरी टिकट खरीदा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications