नई दिल्ली, जुलाई 17। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गणेश शिंदे नाम के एक महाराष्ट्र नाविक की हाल ही में करोड़ों रु की लॉटरी लग गई। उनकी दुबई में 10 लाख डॉलर से अधिक की लॉटरी निकली है। इतनी भारी रकम भारतीय मुद्रा में 7 करोड़ रु से अधिक होती है। बता दें कि गणेश शिंदे से पहले 180 ऐसे भारतीय रहे हैं, जिन्होंने दुबई में 10 लाख डॉलर की लॉटरी जीती है। वे एक मिलियन डॉलर की राशि जीतने वाले 181वें भारतीय नागरिक बन गए हैं।
क्या करते हैं शिंदे
ठाणे के रहने वाले 36 वर्षीय शिंदे एक नाविक हैं। उन्होंने 16 जून को दुबई ड्यूटी-फ्री मिलेनियम मिलियनेयर वेबसाइट से जैकपॉट टिकट खरीदा था। शिंदे ब्राजील की एक कंपनी में काम करते हैं। हर बार जब वे दुबई और रियो डी जनेरियो के बीच यात्रा करते हैं तो दुबई में एक ट्रांजिट वेटिंग होती है। जब वह दुबई वापस जा रहे थे तो उन्होंने टिकट खरीदा।
दो साल से खरीद रहे टिकट
शिंदे के इस बार दुबई पहुंचने पर पता चला कि उन्होंने जैकपॉट जीत लिया है। उनके अनुसार यह अविश्वसनीय है। मैं अभी भी झटके में हूँ। यह काफी बड़ा अवसर है। मैं दुबई ड्यूटी फ्री से बहुत खुश और उनका आभारी हूं। मुझे दुबई शहर बहुत पसंद है। मुझे जल्द ही यहां आने की उम्मीद है। शिंदे ने कहा कि वह पिछले दो सालों से रेगुलर तौर पर लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं।
क्या करेंगे पैसों का
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शिंदे कहते हैं कि उन्हें एक नई कार, एक नया अपार्टमेंट चाहिए। साथ ही वे चाहते हैं कि वे अपनी बच्चे की शिक्षा के लिए पैसे बचाएं। बाकी उनकी ख्वाहिशों की लिस्ट लंबी है। शिंदे को उम्मीद है कि इनाम राशि इन उद्देश्यों की पूरा करेगी। मिलेनियम मिलियनेयर लकी ड्रॉ 1999 में शुरू हुआ और शिंदे इस लॉटरी में 1 मिलियन डॉलर से अधिक जीतने वाले 181वें भारतीय नागरिक हैं।
भारतीय खरीदते हैं सबसे अधिक टिकट
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर लकी ड्रॉ में टिकटों की सेल्स में सबसे अधिक भारतीय नागरिकों की हिस्सेदारी है। यानी इस लॉटरी में सबसे अधिक भारतीय ही टिकट खरीदते हैं। बता दें कि हर साल बहुत सारे लोग लॉटरी से अपनी किस्मत बदलने में कामयाब होते हैं। दुबई से लेकर अमेरिका तक हर महीने कई लोगों के ऐसा ही इनाम जीतने की खबरें आती रहती हैं।
ड्राइवर का लगा तगड़ा इनाम
हाल ही में केरल के रंजीत सोमराजन की तगड़ी लॉटरी लगी। वे अबू धाबी (यूएई) में टैक्सी चलाते हैं। उनकी करोड़ों रु की लॉटरी लग गयी। मगर उन्होंने यह इनाम कई लोगों के साथ मिल कर जीता है। उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर लॉटरी खरीदी थी, जिसमें 2 करोड़ दिरहम यानी करीब 40 करोड़ रु का इनाम लगा। एई में रहने वाले रंजीत सोमराजन और उनके साथियों को 40 करोड़ रुपये (दिरहम 20 करोड़) का जैकपॉट लगा है। रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे। जब दूसरे और तीसरे पुरस्कार की घोषणा हो रही थी तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जैकपॉट हासिल करूंगा। वे दूसरे और तीसरे इनाम से ही आस लगाए हुए थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications