नई दिल्ली, फरवरी 28। अकसर लोगों को कोई ऐसी कीमती चीज मिल जाती है, जिससे उनकी किस्मत एक दम बदल जाती है। बहुत से ऐसे लोगों हैं, जिन्हें व्हेल की उल्टी (ये करोड़ों में बिकती है), हीरे या कोई पुरानी एंटीक वस्तु हाथ लग जाती है, जिसे बेच कर वे मालामाल बन जाते हैं। भारत में भी एक शहर है, जहां लोगों की किस्मत बदलती है। ये है मध्य प्रदेश का मशहूर शहर पन्ना। पन्ना को डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है। पन्ना ने कई किसानों और मजदूरों की किस्मत बदली है। इन लोगों को यहां हीरा मिला और वे एक झटके में अमीर बन गए। एक और व्यक्ति को यहां हीरा मिला है।
26.11 कैरेट का है हीरा
पन्ना की जमीन एक और शख्स पर महरबान हो गयी है। बता दें कि सुशील शुक्ला को एक हीरा मिला है, जो 26.11 कैरेट का है। सुशील ईंट भट्ठा चलाते हैं। उन्हें पिछले हफ्ते ही ये हीरा मिला है। हीरे का वजन 26.11 कैरेट है। बता दें कि सुशील ने सरकार से जमीन पट्टे पर ली थी। पन्ना मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल से 380 किलोमीटर की दूरी पर है।
हो गया नीलाम
एक रिपोर्ट के अनुसार पन्ना शहर में कुल 88 हीरों की नीलामी हुई। इनमें सुशील शुक्ला का हीरा सबसे महंगा रहा। नीलामी के पहले दिन 36 हीरों की नीलामी कुल 1.65 करोड़ रुपये में हुई। दूसरे दिन 78.35 कैरेट के 52 हीरे 1.86 करोड़ रु में बिके। सुशील का हीरा 1.6 करोड़ रु से अधिक का रहा। बता दें कि सुशील पन्ना शहर के किशोर गंज इलाके में रहते हैं।
प्रति कैरेट के रेट
पन्ना के अधिकारियों के अनुसार नीलामी के दौरान इस कीमती पत्थर की बोली 3 लाख रुपये प्रति कैरेट से शुरू होकर 6.22 लाख रु प्रति कैरेट तक रहा। आपको बता दें कि पन्ना में 26.11 कैरेट साइज जितना बड़ा हीरा एक लंबे समय बाद मिला है। ये एक खुली नीलामी थी, जिसमें मुंबई, सूरत, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बड़े हीरा कारोबारी पहुंचे।
1.62 करोड़ रु मिले
पन्ना की एक खदान से सुशील को जो 26.11 कैरेट का हीरे मिला, उसे 1.62 करोड़ रुपये में खरीदा गया। सुशील को यह हीरा जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थानीय कृष्णा कल्याणपुर इलाके में एक खदान में मिला। इस हीरे ने उन्हें करोड़पति बना कर उनकी किस्मत बदल दी है। सरकारी रॉयल्टी और टैक्स काटने के बाद जो राशि बचेगी वो सुशील को दी जाएगी। सरकार कुल राशि का 11.5 फीसदी बतौर रॉयल्टी लेगी।
20 साल पहले शुरू की थी खोज
सुशील शुक्ला 47 साल के हैं। उन्होंने करीब करीब 20 साल पहले हीरों की खोज शुरू की थी। हीरा मिलने पर वे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे 20 साल से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब जाकर उनकी किस्मत चमक गई है। हीरों की तलाश में हजारों लोग सरकार से जमीन पट्टे पर लेते हैं। यहां 10 x 10 फुट की जमीन 200 रुपये सालाना के खर्च पर मिल जाती है। फिर लोग हीरे की खुदाई शुरू कर देते हैं। जिसकी किस्मत में हो उसे हीरा मिलता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications