नई दिल्ली, अगस्त 16। किस्मत भी लोगों के साथ अजब-गजब खेल खेलती है। एक गजब का खेल अमेरिकी व्यक्ति के साथ उसकी किस्मत ने खेला। उसने लॉटरी टिकट खरीदा और उसे लगा कि मैंने कोई इनाम नहीं जीता। मगर कुछ समय बाद उसे पता लगा कि वे असल में 1 मिलियन डॉलर (10 लाख डॉलर) जीता है। आगे जानिए इस व्यक्ति की पूरी कहानी।
कब खरीदा लॉटरी टिकट
वर्जीनिया लॉटरी के अनुसार, मैनेसस, वर्जीनिया के मैल्कम मेरेडिथ ने मई 20 की मेगा मिलियन्स ड्राइंग के लिए लॉटरी टिकट खरीदा। 4 अगस्त की प्रेस रिलीज के अनुसार, ड्राइंग के तुरंत बाद, उसने एक व्यक्ति को अपना टिकट दिखाया जिसने उसे बताया कि वह विजेता नहीं है। मेरेडिथ का टिकट मेगा मिलियंस ड्रॉइंग के पहले पांच नंबरों से मेल खाता था, न कि मेगा बॉल नंबर से।
कई हफ्ते बाद पता चला जीत का
मेरेडिथ टिकट पर उम्मीद रखे रहे और हफ्तों बाद, उन्हें पता चला कि वह जीत गए हैं। मेरेडिथ ने वर्जीनिया के वुडब्रिज में राज्य लॉटरी के उत्तरी वर्जीनिया ग्राहक सेवा केंद्र में टिकट दिखाया, जहां उन्हें पता चला कि उन्होंने 1 मिलियन डॉलर जीते हैं, जो भारतीय मुद्रा में 7.93 करोड़ रु हैं। वे जीत के लिए उम्मीद कर रहे थे और प्रार्थना कर रहे थे।
12,607,306 में से एक विजेता
वर्जीनिया लॉटरी ने बताया कि मेरेडिथ ने ईज़ी पिक विकल्प का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब था कि कंप्यूटर ने रेंडमली उसके नंबरों का चयन किया। जीतने वाला नंबर - उस समय के 131 मिलियन डॉलर के जैकपॉट के लिए - 33-40-59-60-69 था, जिसमें 22 मेगा बॉल नंबर थे। वर्जीनिया लॉटरी के अनुसार, मेगा मिलियंस के पहले पांच नंबरों के मिलान की संभावना 12,607,306 में से एक है।
18.7 अरब रु जीते
कुछ समय पहले ब्रिटेन के एक दंपति ने सबसे बड़ा यूरोमिलियन्स लॉटरी जैकपॉट जीता। ये इनाम 18.4 करोड़ पाउंड (18.7 अरब रु) का रहा। उन्होंने 38,000 पाउंड में सेकेंड हैंड वॉल्वो खरीदी है। ये लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद जो और जेस थ्वाइट की पहली खरीदारी रही। ग्लूस्टरशायर के इस दंपति ने 10 मई को रिकॉर्ड ब्रेकिंग 184,262,899 पाउंड का जैकपॉट जीता था। इनमें 49 वर्षीय जो थ्वाइट कम्युनिकेशंस सेल्स इंजीनियर हैं, लेकिन जैकपॉट जीतने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।
हर पैसे की बहुत वैल्यू
जो थ्वाइट की 44 वर्षीय पत्नी सैलून चलाती हैं और उनके दो बच्चे हैं। जो ने पहले कहा था कि वह कार पसंद नहीं करते। मगर उन्होंने अपने सपनों की कार स्कोडा सुपर्ब एस्टेट का खुलासा किया। जब दंपति को अपने जीवन बदलने वाली यह खबर मिली, तो दोनों ने कहा था कि ये जीत उन्हें सपने देखने का समय देगी। उनके दो बच्चों ने हमेशा हवाई जाने के बारे में बात की है। जेस कहती हैं कि मुझे पता नहीं क्यों, लेकिन हम अब उस सपने को सच कर सकते हैं। जब हम इन चीजों को सच कर सकते हैं, तो उनके चेहरे को देखने के लिए हर पैसे की बहुत वैल्यू होगी। उन्होंने 17 करोड़ पाउंड की जीत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमें ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने यह भारी रकम जीती थी। बता दें कि यूके, आयरलैंड और अमेरिका सहित कई देशों में ये लॉटरी चलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications