Couple Won Lottery UK : किस्मत अकसर कुछ लोगों पर इस तरह मेहरबानी होती है कि उन्हें एक पल में मालामाल बना देती है। इसी कड़ी में एक दंपति ने ब्रिटेन के 'हाउस ड्रॉ' में एक आलीशान घर जीता है। इस घर की कीमत 23 करोड़ रु बताई गयी है। घर जीतने के खबर मिलने पर यह दंपति काफी इमोशनल हो गया। उनके अनुसार इतना आलीशान घर जीतने की बात उन्होंने सपने में भी नहीं सोची।

अलग से मिले रु
इस दंपति को जो घर मिला है, वो ब्रिटेन में है। यहां से वे फ्रांस का नजारा भी देख सकेंगे। द सन की रिपोर्ट के अनुसार दंपति ने जिस लॉटरी में घर जीता है, वो है ओमेज मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ। उनका आलीशान घर केंट (ब्रिटेन) में मौजूद समुद्र तट के किनारे पर स्थित है। इस दंपति को 46 लाख रु अलग से दिए गए हैं, ताकि वे इस आलीशान घर को और निखार सकें और यहां से सेटल हो सकें।
180 डिग्री का एंगल
इस घर की एक खास बात है और वो यह कि 180 डिग्री के एंगल पर घर से बाहर शानदार समुद्री तट देखा जा सकता है। इसी तरह यदि आसमान क्लियर हो जाए तो पड़ोसी देश फ्रांस भी दिखेगा।

मिडलैंड्स का है दंपति
यह दंपति मिडलैंड्स (ब्रिटेन) में रहता है। इस जीत के बार में अपना अनुभव शेयर करने के लिए इस दंपति के पास शब्द नहीं हैं। उनके लिए इस जीत के मायने बता पाना बहुत मुश्किल है। वे अभी भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। पर इतना तय है कि यह घर उनका जीवन हमेशा के लिए बदल देगा।
घर है बेहद शानदार
जो घर इस दंपति ने जीता है, वो आधुनिक सुविधाओं और गैजेट से सुसज्जित है। ये घर ग्लास लिफ्ट से भी लैस है। घर में 4 बेडरूम और लॉन्ज एरिया भी है। साथ ही इसमे स्पा वाला बाथरूम है। 'ओमेज मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ' में इस दंपति ने मात्र 2 हजार रुपए का टिकट खरीदा था।

एक और व्यक्ति बना अमीर
हाल ही में एक व्यक्ति के साथ अजीब मगर अच्छी घटना घटी। उसे पता नहीं था कि उसकी किस्मत बदल चुकी है। क्योंकि वो यह भी नहीं जानता था कि उसने कोई लॉटरी टिकट भी खरीदा है। पर उसे मैसेज आया कि वो तगड़ा इनाम जीता है। उसकी 82 लाख रु (1 लाख डॉलर) की लॉटरी लगी थी। पर भला ऐसे में कौन यकीन करता है। 59 साल के इस शख्स ने भी यकीन नहीं किया। बल्कि उसे लगा उसके दोस्तों ने मजाक किया है। उसे मैसेज और ईमेल आए, जिन्हें उस व्यक्ति ने फर्जी समझा। मगर असल में ऐसा नहीं था। असल में वो वाकई में जीता था। व्यक्ति ने सच में इनाम जीता था। उसके लॉटरी नंबर को लकी ड्रॉ में चुना गया था। ये व्यक्ति 82 लाख रुपये जीता और रातोंरात अमीर बन गया। पर वो इतनी बड़ी रकम अचानक जीता कि उसे यकीन ही नहीं हो रहा था। मिशिगन लॉटरी के अधिकारियों के मुताबिक जब विजेता को ईमेल किया गया और उसके जरिए बताया गया कि वे 100,000 डॉलर (करीब 82 लाख रु) की लॉटरी जीता है तो वे उस पर यकीन नहीं कर पा रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications