नई दिल्ली, अक्टूबर 10। अकसर लोग पुरानी चीजें शौकिया तौर पर खरीदते हैं। मगर इन पुरानी चीजों में से लोगों को कुछ ऐसा मिल जाता है, जिसके बदले उन्हें भारी रकम मिल जाती है। कुछ ऐसा ही अमेरिका में दोस्तों के एक ग्रुप के साथ हुआ है। ये लोग भाग्यशाली रहे। दरअसल इन्होंने एक एटीएम मशीन खरीदी और इसमें बहुत सारा पैसा निकला।
एटीएम में मिले लाखों रु
लड़कों के एक ग्रुप ने पुरानी एटीएम मशीन को 300 डॉलर में खरीदा और यह देखने का फैसला किया कि क्या इसमें कोई कैश पड़ा है? ये लड़के किस्मत वाले रहे। उन्हें एटीएम के मेटल बॉक्स में 2,000 डॉलर (1,48,568 रुपये) मिले। इन दोस्तों ने इस पूरी घटना की वीडियो बनाई और टिकटॉक (जो भारत में बैन है, मगर अमेरिका में नहीं) पर शेयर की।
कैसे मिला एटीएम
इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह बताते हुए कि उन्हें एटीएम कैसे हाथ लगा वीडियो में एक दोस्त दूसरे की तरफ कैमरे का रुख करके कहता है इसके पास एटीएम था और इसने एटीएम को हमें बेच दिया। उसके पास इसकी चाबी नहीं थी और उसने कहा अगर तुम लोग इसे लेना चाहते हो, तो इसमें जो कुछ भी है वो तुम्हारा हो सकता है।
खरीद लिया एटीएम
जो भी कुछ एटीएम में वो हमारा होगा, इसलिए ग्रुप ने एटीएम खरीद लिया। वीडियो में एटीएम खोलते हुए एक लड़का कहता है कि अब हम इसे खोल रहे हैं और हम कुछ पैसे ढूंढ रहे हैं। नकदी निकालने के लिए कई उपकरणों का उपयोग करने के बाद, वे धीरे-धीरे नोटों को अपने द्वारा बनाए गए गैप के माध्यम से खींचना शुरू करते हैं। अंत में सारे नोट निकलने पर उनके पास काफी पैसा था। ये ऐसा है कि जैसे उन्होंने जैकपॉट जीत लिया है।
व्हेल की उल्टी ने बदली किस्मत
इस तरह की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक मछुआरा भी रातोंरात करोड़पति बन गया। ये मछुआरा व्हेल की उल्टी से अमीर बन गया। दरअसल व्हेल की उल्टी, जिसे इंग्लिश में एम्बरग्रीस कहा जाता है, एक दुर्लभ चीज है, जिसका इस्तेमाल परफ्यूम की गंध को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किया जाता है। थाईलैंड के मछुआरे ने इसका टेस्ट कराने के लिए प्रिंस ऑफ सोंगक्ला विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से संपर्क किया और परिणामों ने साबित कर दिया कि यह असल एम्बरग्रीस है। 30 किलोग्राम के वजन वाले एम्बरग्रीस के टुकड़े से इस मछुआरे को 10 करोड़ रु की कमाई होगी।
तैरता हुआ खजाना
एम्बरग्रीस या व्हेल की उल्टी को समुद्र का खजाना और तैरता हुआ सोना माना जाता है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम की गंध को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किया जाता है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मछुआरे ने कहा कि इससे पहले किसी भी ग्रामीण ने असली व्हेल एम्बरग्रीस को कभी नहीं देखा या छुआ है, इसलिए हर कोई खुश था। खोज के बारे में अपने रिश्तेदारों को सूचित करने से पहले उसने व्हेल की उल्टी को सेफ रखने के लिए एक तौलिये में लपेट कर एक गत्ते के डिब्बे में छिपा कर रखा था। विश्वविद्यालय में एम्बरग्रीस का परीक्षण करने से पहले उन्होंने घर पर सबसे पहले वस्तु की जांच की।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications