नई दिल्ली, मई 16। किस्मत का खेल बहुत अजीब होता है। किस्मत किसी पर देर से महरबान होती है और किसी पर बहुत जल्दी। एक व्यक्ति की किस्मत का सितारा चमकने में 34 साल का समय लगा। ये व्यक्ति 34 साल से अपनी किस्मत के बदलने का इंतजार कर रहा था, मगर अब जाकर उसकी किस्मत बदली और वो करोड़पति बन गया। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
लॉटरी में जीते 2.5 करोड़ रु
ये कहानी है बठिंडा के रोशन सिंह की, जो हाल ही में एक लॉटरी में 2.5 करोड़ रु जीते हैं। ये उनके जीवन की सबसे बड़ी खबर रही, जो एक लॉटरी टिकट डीलर ने उन्हें सूचित करने के लिए फोन पर दी। हाल ही में रोशन ने पंजाब स्टेट डियर बैसाखी बम्पर लॉटरी 2022 में 2.5 करोड़ रुपये का मेगा पुरस्कार जीता है। इससे उनकी किस्मत बदल गयी।
क्या काम करते हैं रोशन
रोशन पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। रोशन ने हाल ही में बीबीसी हिंदी को बताया कि वह एक कपड़े की दुकान चलाते हैं। वे 1987 से इसी कारोबार में हैं। उन्होंने एक कर्मचारी के रूप में ये काम शुरू किया था।
34 साल से खरीद रहे लॉटरी
रोशन की नजर बड़े इनाम पर कम से कम 34 साल से थी। असल में वह 1988 से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। इन सालों में वे कभी-कभी, वह 100-200 रुपये जीत लेते थे। उन्हें हमेशा यह उम्मीद रहती थी कि लॉटरी में उन्होंने जितने पैसे लगाए हैं, वे उन्हें फिर से हासिल कर लेंगे। अब ये सच हो गया है।
पत्नी करती थी मना
एक ओनर के नीचे 18 साल काम करने के बाद, रोशन ने अपनी खुद की दुकान खोली, लेकिन अपनी इच्छानुसार खर्च की जाने वाली राशि को अलग नहीं रख सके। रोशन अंततः एक भूमि सर्वेक्षक के रूप में दूसरी कमाई करने लगे। इससे उन्हें वे डिस्पोजेबल पैसा मिला जिसकी उन्हें तलाश थी। हालाँकि उनकी पत्नी को उनकी लॉटरी की आदत पसंद नहीं थी। यह देखते हुए कि उनका पति लॉटरी टिकटों में किस्मत आजमा रहा है, रोशन की पत्नी ने उन्हें लॉटरी टिकट खरीदने से रोकने की कोशिश की। लेकिन कई कोशिशों के बावजूद वह रोशन को रोक नहीं पाईं और आखिरकार रोशन को वो मिला, जो उनकी किस्मत में था।
पहले लगा प्रैंक
लॉटरी टिकट डीलर ने रोशन को यह बताने के लिए फोन किया कि उन्होने पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर लॉटरी में 2.5 करोड़ रुपये जीते हैं, लेकिन रोशन ने इसे अपने किसी दोस्त की शरारत समझा। जब एजेंट ने स्पष्ट किया कि वे रामपुरा फूल लॉटरी केंद्र से फोन कर रहे हैं, तब रोशन ने यकीन किया। रोशन ने बीबीसी को बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि वे एक दिन जीत जाएंगे। उन्हें लगता था कि ज्यादा बड़ी रकम न सही तो वे कम से कम 10 लाख रुपए जैसी रकम जीत जाएंगे। रोशन के अनुसार ईश्वर की कृपा से उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। उन्हें रात भर नींद नहीं आई। सारा टैक्स काटने के बाद उन्हें 1.75 करोड़ रुपये मिलेंगे। वे कहते हैं कि परमेश्वर ने मेरी प्रार्थना सुन ली है। रोशन अपने 3 बच्चों को अवसरों से भरा भविष्य देने और एक नया बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications