Lottery Winner : कभी कभी लोग अचानक जीवन में कोई ऐसा फैसला ले लेते हैं, जो उनके लिए बहुत लकी साबित होता है। इसी तरह एक वर्जीनिया, अमेरिका निवासी ने 200 समान टिकट खरीदने का फैसला किया। उससे वो व्यक्ति 1 मिलियन डॉलर (8 करोड़ रुपये से अधिक) जीत गया। इस फैसले से उसकी तकदीर हमेशा के लिए बद गयी। आगे जानिए पूरी डिटेल।
1 डॉलर का था टिकट
अलेक्जेंड्रिया के अली गाएमी शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्होंने वर्जीनिया में एक स्टोर पर रुकने और 6 सितंबर की ड्राइंग के लिए 200 1-1 डॉलर वाले टिकट खरीदने का फैसला किया। ये फैसला उनके लिए बेहद लकी साबित हुआ। वे करोड़पति बन गए और उनकी जिंदगी का फाइनेंशियल पहलू हमेशा के लिए बदल गया।
क्या था नंबर
एक रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी अधिकारियों के मुताबिक अली ने जो टिकट खरीदे उनका सभी टिकटों का 0-2-6-5 नंबर था। ये नंबर अली के जन्म के महीने और वर्ष को दर्शाते हैं। ड्रॉइंग में जो नंबर आए, उससे वे 5,000-5000 डॉलर के 200 टॉप इनाम जीते। ये कुल 1 मिलियन डॉलर या करीब 8.1 करोड़ रुपये होते हैं।
खुशी का ठिकाना नहीं रहा
यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार अली ने कहा कि उन्हें जब पता चला कि उनका दांव कामयाब हो गया है तो उन्होंने शांत रहने की कोशिश की। पर वे खुशी से उछल रहे थे। बता दें कि इससे पहले अमेरिका में ही मिसौरी में लगातार दो लॉटरी प्लेयर्स ने कहा 30 वर्षों तक चुने गए नंबरों के एक सेट का उपयोग करके 39 लाख रुपये का जैकपॉट जीता था।
गैस स्टेशन से खरीदा टिकट
एक गैस स्टेशन पर उन्होंने जो टिकट खरीदा था, वह जुलाई में ड्राइंग में पांच में से चार नंबरों से मेल खाता था और उन्हें 50,000 डॉलर का पुरस्कार मिला। वे हमेशा एक ही नंबर से लॉटरी में हिस्सा लेते।
दंपति की बदली किस्मत
कुछ समय पहले एक दंपति ने सोचा कि उन्होंने वॉशिंगटन लॉटरी गेम में 360 डॉलर जीते हैं। मगर उनकी जीत की रकम बहुत अधिक थी। लिनवुड के इस दंपति ने जुलाई में फ्रेड मेयर में हिट 5 गेम के लिए टिकट खरीदा। वॉशिंगटन लॉटरी के 15 अगस्त को जारी एक रिलीज के अनुसार, जब पति स्टोर पर गया तो कुछ सौ डॉलर की जीत की रकम को रिडीम करने की कोशिश की, पर वहां के क्लर्क ने उसे अपने पुरस्कार को रिडीम करने के लिए लॉटरी कार्यालय जाने को कहा, क्योंकि उन्होंने 360,000 डॉलर जीते थे, 360 डॉलर नहीं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 2.86 करोड़ रु है। कर्मचारी ने व्यक्ति से पूछा कि "क्या आपको कुर्सी चाहिए?"। ऐसा उसने इसलिए पूछा कि क्योंकि उसे जीत का एहसास हुआ था कि वाकई हमने तगड़ा इनाम जीता है। कुर्सी लेने के बजाय, उसने कर्मचारी से कहा कि उसे लॉटरी का टिकट रिडीम करना है और दुकान से बाहर निकल गया। व्यक्ति काफी कन्फ्यूजन में था। उसे पता नहीं था कि उन्होंने जैकपॉट जीता है। स्थानीय स्टोर पर 600 डॉलर तक का ही इनाम देने की सीमा निर्धारित थी। इसीलिए उसे लॉटरी ऑफिस जाने के लिए कहा गया। स्टोर मैनेजर ने उसे सबसे पहले बताया कि वह दरअसल बहुत बड़ी धनराशि जीत गया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
