नई दिल्ली, अक्टूबर 01। मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती में हीरे निकलने की खबरें अकसर आती रहती हैं। मगर बीते कुछ महीनों में वहां गरीब मजदूरों और मिट्टी छानने वालों को कई हीरे मिले हैं। इससे इस तबके के लोगों की किस्मत बदल रही है। बीते एक महीने में ही यहां से दर्जनों लोगों को हीरे मिले हैं। इससे उनकी किस्मत रातों-रात बदल गयी। यहां कई मजदूर एकाएक लखपति बन गए। इसी कड़ी में अब पन्ना में एक साथ पांच मजदूरों को हीरे मिले हैं। मजे की बात यह है कि उन्हें ये हीरे अलग-अलग खदानों से मिले हैं।
कितनी है कीमत
इन हीरों की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रु बताई जा रही है। बात करें इनके वजन की तो बता दें कि इन सभी का वजन 19 कैरेट है। इनमें जो सबसे बड़ा हीरा है, वो है 6.81 कैरेट का। मजदूरों ने इन सभी हीरों को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। पन्ना के हीरा कार्यालय में पूरे साल अकसर लोग हीरे जमा कराते रहते हैं। मगर इस साल पहली बार एक साथ 5 हीरे जमा कराए गए हैं।
पन्ना की खासियत
मध्य प्रदेश का पन्ना काफी खास और इकलौता ऐसा शहर है जहां हीरों की खदानें हैं। वहां छोटे-छोटे पट्टों के रूप में ये खदानें लोगों की दी जाती हैं, ये यहां की खासियत है। वैसे तो बताया जाता है कि उथली खदानों में हीरा मिलना आसान नहीं है। लेकिन यह भी सच है कि सबसे ज्यादा इन्हीं खदानों से हीरे ढूंढे जाते हैं। बीते बुधवार को इन 5 लोगों ने पहुंचकर हीरे जमा करा दिए। अलग-अलग समय पर पहुंच कर हीरे जमा कराए।
किसे मिला सबसे बड़ा हीरा
कल्लू सोनकर, जो कि कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में खदान लगाते हैं, उन्हें सबसे बड़ा 6.81 कैरेट का हीरा मिला है। बीते छह महीनों में मिलने वाला भी यह सबसे बड़ा हीरा है। वैसे तो यह 10 कैरेट से अधिक के हीरे जमा कराए गए हैं। वहीं पन्ना के राहुल अग्रवाल 4.32 कैरेट का हीरा ढूंढने में कामयाब रहे। पन्ना के ही राजेश कुमार जैन ने 2.28 कैरेट का हीरा ढूंढा।
सारे हीरे क्वालिटी वाले
अच्छी बात यह है कि जितने भी हीरे मिले हैं, वो सारे अच्छी क्वालिटी के हैं। इनका नीलामी में इन लोगों को अच्छा रेट मिल सकता है। ऊपर बताए गए लोगों के अलावा छतरपुर जिले के हरपुरा गांव की रहने वालीं राजबाई को भी हीरा मिला है। उन्हें कृष्णकल्याणपुर पटी की खदान से हीरा मिला। उनका हीरा 1.77 कैरेट का है। उन्हें इसके लिए 4 लाख रु मिल सकते हैं।
3.64 कैरेट का हीरा
जरुआपुर खदान से प्रकाश मजूमदार को एक हीरा मिला है। उन्हें जो हीरा मिला है वो 3.64 कैरेट का है। उनके इसके लिए 8 लाख रु मिल सकते हैं। प्रकाश को इससे पहले भी हीरे मिल चुके हैं। यह आठवां हीरा है, जो उन्होंने जमा कराया है। कल्लू सोनकर को जो हीरा मिला है, जो कि इन पाचों में सबसे बड़ा और 6.81 कैरेट का है, उसकी कीमत 25 लाख रु आंकी गई है। ध्यान रहे कि ये सारी अनुमानित कीमत है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications