नई दिल्ली, अक्टूबर 03। लॉटरी को लोग जुआ समझते हैं। मगर ये जुआ नहीं बल्कि एक ऐसा खेल है, जो किस्मत पर टिका हुआ है। किस्मत चाहे तो आपको एक लॉटरी के जरिए करोड़पति बना दे। अगर न चाहे तो आप सालों साल टिकट खरीदते हैं रहें आपको एक धेला भी न मिले। मगर हर साल किस्मत के इस खेल में कई लोग करोड़पति बनते रहते हैं। कई खबरें आती रहती हैं, जिनमें बताया जाता है कि लॉटरी से लोगों की किस्मत बदल गयी। इसी कड़ी में अब एक व्यक्ति किस्मत ने उसका साथ दिया और अब वे करोड़पति बन गया है।
जीते 1.22 करोड़ रु
बता दें कि अब से 4 साल पहले 2018 में रॉबर्ट स्टीवर्ट नाम एक व्यक्ति ने एक के बाद एक तीन लॉटरी जीती थीं। उन्होंने कुल 5 मिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से 36.2 करोड़ रुपये की राशि जीती थी। इसी तरह की एक घटना हाल ही में घटी है। ये घटना एक 67 वर्षीय व्यक्ति के साथ घटी है। उसने गलती से एक ही लॉटरी ड्रॉ के लिए तीन टिकट खरीद लिए। मगर हैरानी की बात यह है कि वे सभी को जीत गए। उन्होंने 1,50,000 डॉलर यानी 1.22 करोड़ रु की राशि जीत ली।
बदल गयी किस्मत
इसके साथ ही ये 67 वर्षीय व्यक्ति करोड़पति बन गया। किस्मत ने उनका साथ दिया और एक झटके में मालामाल कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति ने लॉटरी अधिकारियों को बताया कि गलती से लकी ड्रॉ के लिए तीन टिकट खरीदना उसके लिए लकी साबित हुआ। उन्होंने मैरीलैंड लॉटरी के एक ही पिक 5 ड्रॉइंग के लिए तीन टिकट खरीद लिए थे।
कैसे हुई गलती
उन्होंने कैसे गलती से 3 टिकट खरीदे ये काफी दिलचस्प है। उनके पास पहले ही दोपहर और शाम के लिए 20 से 25 सितंबर के पिक 5 ड्रॉइंग टिकट थे। उन्होंने देखा कि उनके पास 22 सितंबर के टिकट खास तौर से हैं। लेकिन उनकी पत्नी को ये नहीं पता था कि वह पहले ही तीन बार ड्राइंग के लिए टिकट खरीद चुके हैं। उन्होंने इसी ड्राइंग के लिए तीसरा टिकट भी खरीदा।
पिछले साल की घटना
बता दें कि पिछले साल वर्जीनिया के एक व्यक्ति ने 20 एक समान लॉटरी टिकट खरीदे। अहम बात यह है कि वे सभी में जीत गए। ये घटना घटी थी अलेक्जेंड्रिया के विलियम नेवेल के साथ। उन्होंने वर्जीनिया लॉटरी को बताया कि एक ही लॉटरी ड्राइंग के लिए 20 समान टिकट खरीदे थे। सभी 20 को जीतकर वे कुल 100,000 डॉलर यानी 74 लाख रुपये जीते थे।
एक नंबर से 2 लॉटरी जीतीं
इसी साल मैरीलैंड लॉटरी के रेसट्रैक्स वर्चुअल हॉर्स रेसिंग गेम की एक फैन ने समान घोड़ों पर समान दांव लगाकर दो महीने में दूसरा 30,946 डॉलर का इनाम जीता था। 51 वर्षीय हयात्सविले निवासी ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि 11, 10 और 12 उनके पसंदीदा रेसट्रैक्स ट्रिफेक्टा दांव रहे, और उन्होंने इससे कुल 61892 डॉलर या 49.34 लाख रु की इनामी राशि हासिल की। वे हर हफ्ते 1-2 बार लॉटरी में किस्मत आजमाती रही थीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications