Lottery Winner Indian : किस्मत कभी भी बदल सकती है। कोई भी किस्मत के बारे में सटीक अनुमान नहीं लगा सकता। किस्मत कब पलट जाए इस बारे में कभी कुछ नहीं जा सकता। इसलिए ये भी कहा जाता है ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। इस तरह की कई घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है दुबई में 20 भारतीय प्रवासियों के साथ। एक साथ इन 20 लोगों की किस्मत बदल गयी।

लॉटरी में बने अमीर
बीते गुरुवार को अबू धाबी में इन 20 भारतीयों ने एक लॉटरी में तगड़ा इनाम जीता। उनकी तकदीर का ताला एक झटके में खुल गया। वे अपनी लॉटरी में जीत पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। ये लोग बिग टिकट रैफल ड्रॉ में 2.5 करोड़ दिरहम जीते हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 56 करोड़ रुपये होते हैं।
केरल से हैं सब लोग
जिन भारतीय लोगों ने लॉटरी में इनाम जीता है, वे सभी केरल के रहने वाले हैं। इन सभी लोगों को वहां 10 साल से भी अधिक समय हो चुका है। ये लोग रेस्टोरेंट कारोबार में लगे हुए हैं। अहम बात यह है कि ये सारे लो लोग पिछले 4 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। पर इनकी किस्मत ने अब अपना जलवा दिखाया है।

शुरुआत में लगा मजाक
इन लोगों ने लॉटरी में करोड़ों रुपये जीत लिए। मगर इसकी जानकारी उनको देर से हुई। लॉटरी की खबर के लिए एक रिपोर्टर द्वारा इनमें से एक व्यक्ति से संपर्क किया। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह मजाक है, जो कि वास्तव में नहीं था। उन्हें इस तरह से कई बार कॉल की गयी। फिर उन्होंने अपने लॉटरी टिकट का नंबर चेक किया, तो उन्हें यकीन आया कि वे वास्तव में मोटा इनाम जीते हैं।
जीता तगड़ा जैकपॉट
इन 20 लोगों में एक व्यक्ति हैं प्रवीन एंटोनी। एंटोनी के मुताबिक जब लॉटरी जीतने के बारे में पता चला तो उन्हें काफी खुशी हुई। बल्कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एंटोनी कहते हैं कि टिकट खरीदने के बाद वे लोग जीतने की उम्मीद में थे और लगातार लाइव टेलिकास्ट देखते रहे। पर कई बार जीत हाथ न लग पाने के कारण उन्होंने ये देखना बंद कर दिया।

नहीं थी जरा भी उम्मीद
जिस दिन इन लोगों ने यह टेलिकास्ट नहीं देखा वे लोग उसी दिन विजेता बन गए। उन्हें जैकपॉट जीतने की उम्मीद नहीं थी। वे कई बार जीत के काफी करीब पहुंचे मगर जीत न सके।
लॉटरी जीत की खबर खुशी वाली
हैरानी की बात यह है कि ये लोग गुरुवार को लॉटरी जीते और फिर से शुक्रवार को रोजाना की तरह ऑफिस पहुंच गए। शुक्रवार को वे टाइम से 1 घंटे पहले ही ऑफिस पहुंच गए। वे ठीक से सो भी नहीं पाए। इन लोगों को सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इतनी बड़ी राशि जीतेंगे। इससे पहले भी यूएई की लॉटरी में कई भारतीय इनाम जीत कर करोड़पति बन चुके हैं। इसी सिलसिले में सितंबर में एक और भारतीय ने वहां करोड़ों का इनाम जीता। ये हैं सज्जाद अली बट। सज्जाद ने अल अंसारी एक्सचेंज ब्रांच के जरिए भारत में 2,327 दिरहम यानी 50,422 रुपये भेजे। फिर उन्हें यूएई के अल अंसारी एक्सचेंज के सालाना होने वाले लकी ड्रॉ में विजेता चुना गया। सज्जाद ने पूरे 1 मिलियन दिरहम जीते हैं, जो भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ रुपये से अधिक होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications