नई दिल्ली, जुलाई 7। कुछ लोग जीवन भर मेहनत करके भी इतना नहीं कमा पाते, जितना कुछ अपने नसीब के दम पर एक झटके में कमा लेते हैं। हर साल भारत सहित यूएई, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में बहुत से लोगों की किस्मत लॉटरी से चमक जाती है। वे एक झटके में करोड़ों रु जीत जाते हैं। एक ऐसा ही वाकया सामने आया है अमेरिका से, जहां एक व्यक्ति ने लॉटरी में मोटी रकम जीती है। मगर अहम बात यह है कि इस व्यक्ति के लॉटरी जीतने का अंदाज कुछ निराला रहा। आगे जानिए क्या है पूरा मामला।
जीती मोटी रकम
ये कहानी है अमेरिका के वर्जीनिया के अलोंजो कोलमैन की जो रिटायर हो चुके हैं और वहां लॉटरी से एक मोटी रकम जीते हैं। वे अपने लॉटरी जीतने पर कहते हैं कि विश्वास करना कठिन था। फॉक्स 29 की रिपोर्ट के अनुसार कोलमैन ने पिछले महीने लॉटरी जीतने के बाद वर्जीनिया लॉटरी के अधिकारियों से यह बात कही थी।
सपने में दिखा नंबर
कोलमैन ने जिस नंबर से लॉटरी जीती वो एक सपने में उन्होंने देखा। उन्होंने सपने में देखे गए इन नंबरों को खेलने का फैसला लिया और फिर 250000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रु) जीत गए। पिछले महीने, कौलमैन ने "बैंक ए मिलियन" नामक एक स्टेट लेवल की लोट्टो गेम में हिस्सा लिया, जिसमें खिलाड़ी 1 और 40 के बीच छह नंबर चुनता है, और इसमें विजेताओं को टैक्स के बाद 250,000, 500,000, और 1 मिलियन डॉलर के पुरस्कार दिए जा सकते हैं।
केवल 2 डॉलर किए खर्च
कोलमैन कहते हैं कि उन्होंने अपने नियमित नंबरों पर 2 डॉलर खर्च किए, जो 13, 14, 15, 16, 17 और 18 हैं। ये एक ऐसा सेट है, जो उन्होंने एक सपने में देखा था। कोलमैन ने जब अपना 2 डॉलर का टिकट खरीदा तो अपने लॉटरी शेयर को चार तरीकों से विभाजित किया और बाद में उनके पास नंबर्स के चार सेट थे। गेम के "प्ले योर वे" फीचर ने उन्हें उनके एक नंबर सेट पर 250,000 डॉलर का इनाम दिलाया।
लॉटरी से पब्लिक स्कूलों के लिए कमाई
वर्जीनिया लॉटरी कथित तौर पर राज्य के पब्लिक स्कूलों के लिए प्रति दिन 2 मिलियन डॉलर से अधिक जनरेट करती है। द न्यू यॉर्क टाइम्स के 2019 के एक लेख के अनुसार न्यूयॉर्क में लॉटरी मूल रूप से "द नंबर्स" के रूप में जाना जाने वाला एक हार्लेम गेम था, जिसने ऐतिहासिक जिले में एक अंडरग्राउंड अर्थव्यवस्था बनाई जो राज्य के लिए बहुत बड़ी थी। यानी यहां की ग्रोथ में इसका अहम योगदान रहा।
एक और बड़ा विजेता
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना को हाल ही में एक व्यक्ति लगा कि वह 600 डॉलर का इनाम जीता है। मगर वो यह जानकर चौंक गया कि उसने वास्तव में लगभग 600,000 डॉलर जीते हैं। वे अपनी उम्मीद से 1000 गुना बड़ी रकम जीता और उसकी किस्मत बदल गयी। पेम्ब्रोक के 32 वर्षीय जोशुआ लॉकलियर ने नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने पेम्ब्रोक मिनी मार्ट में 10 डॉलर का 50X कैश फास्ट प्ले टिकट खरीदा था, जब उन्होंने देखा कि जैकपॉट 585,949 डॉलर (4.55 करोड़ रु, जो कि उनकी विजेता राशि है) तक पहुंच गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
