Gala Precision Eng Share Price: इक्विटी मार्केट में आज 9 सितंबर को नए शेयर की लिस्टिंग हुई है. बाजार में गाला प्रिसिजन का शेयर प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. BSE पर शेयर 42% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. शेयर एक्सचेंज पर 750 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ.
NSE पर शेयर 36.31 फीसदी के प्रीमियम पर 721.10 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 529 रुपए था. BSE पर शेयर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 760 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले पब्लिक इश्यू को 201.44 गुना का दमदार सब्स्क्रिप्शन मिला था.
Gala Precision Engineering IPO
IPO तारीख - 2-4 सितंबर
इश्यू प्राइस- 529 रुपए
इश्यू साइज- 167.93 करोड़ रुपए
IPO फंड का कहां होगा इस्तेमाल
Gala Precision Engineering के RHP के मुताबिक कंपनी IPO से मिले फंड का इस्तेमाल तमिलनाडु के वल्लम-वडागल में हेक्स बोल्ट और हाई-टेंसाइल फास्टनर्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नया प्लांट लगाने में करेगी.
साथ ही कुछ पैसों का इस्तेमाल महाराष्ट्र के पालघर के वाडा में मशीनरी, प्लांट में और इक्विपमेंट खरीदने में किया जाएगा. साथ ही अन्य फंड का इस्तेमाल उधार चुकाने या सामान्य कॉरपोरेट खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.

Gala Precision Engineering का कारोबार
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग की शुरुआत फरवरी 2009 में हुई. कंपनी प्रीसीज कंपोनेंट्स जैसे डिस्क और स्ट्रिप स्प्रिंग्स (DSS), कॉइल और सर्पिल स्प्रिंग्स (CSS) और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्यूशन (SFS) बनाने का बिजनस करती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स इलेक्ट्रिकल, जनरल इंजीनियरिंग, ऑफ-हाइवे इक्विपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटो मोबाइल और रेलवे सेक्टर में इस्तेमाल किए जाते हैं.
Gala Precision Engineering जर्मनी, अमेरिका, चीन, इटली, ब्राजील, डेनमार्क, स्वीडन और स्विट्जरलैंड सहित कई देशों में टेक्निकल स्प्रिंग्स और हाई टेंसाइल फास्टनर्स को सप्लाई करती है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
