Full schedule of G20 conference: आज से नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान कब क्या होगा, इसका शेड्यूल जारी किया जा चुका है। अगर आप की रुचि जी20 और इससे जुड़े कार्यक्रमों में है, तो यहां से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में दुनिया के प्रमुख नेता पहुंच चुके हैं। भारत में जी20 सम्मेलन 9 सितंबर से 10 सितंबर तक भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसमें देशों के राष्ट्रप्रमुख वैश्विक मद्दों पर चर्चा करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत विश्व नेताओं के इतने शक्तिशाली समूह की मेजबानी कर रहा है।

G20 Summit का जानिए पूरा कार्यक्रम
पहले जानिए जी20 का 9 सितंबर का शेड्यूल
- सुबह 9: 30 से 10:30 तक: जी20 शिखर सम्मेलन स्थल, भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन, प्रधानमंत्री के साथ स्वागत फोटो
- 10:30 से 1:30 बजे तक- सत्र 1 वन अर्थ, समिट हॉल, लेवल 2, भारत मंडपम में चर्चा, कार्य शुरू करने से पहले दोपहर का भोजन होगा
- 1:30 से 3:00 बजे तक- नेताओं के बीच बैठकें होंगी, द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।
- 3:00 से 4:45 बजे तक- सत्र 2 - एक परिवार
- 4:45 से 5:30 बजे तक- नेताओं के बीच बैठकें होंगी, उसके बाद नेता अपने होटल के लिए लौटेंगे।
- 7:00 से 9:15 बजे तक- राष्ट्रपति द्वारा डिनर का आयोजन होगा
- 9:15 बजे: सभी नेता अपने-अपने होटलों की और प्रस्थान करेंगे
अब जानिए जी20 का 10 सितंबर का शेड्यूल
- 8:15 से 9:00 बजे तक: नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का राजघाट पर आगमन, राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर
- 9:00 से 9:20 बजे तक: महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि, उसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा
- 9:20 बजे : भारत मंडपम के लिए नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख प्रस्थान करेंगे
- 9:40 से 10:15 बजे तक: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन
- 10:15 से 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम
- 10:30 से 12:30 बजे तक- बैठक का सत्र 3- हमारा भविष्य
(नोट: इस शेड्यूल में बदलाव अंतिम वक्त में किए जा सकते हैं)
9-10 सितंबर 2023 तक चलने वाले जी20 की पहले दिन की बैठक में सभी 20 देशों के नेता भारत में पहली बार एक साथ दिल्ली में एक मंच पर दिखाई देंगे। ये सभी नेता एक साथ भारत मंडपम में जी20 की बैठकों की शुरुआत करेंगे। भारत मंडपम, दुनिया के सबसे बड़े और एडवांस कंवेशन सेंटर में से एक है। इस जी20 की बैठक में यूएन, आईएमएफ, डब्ल्यूटीओ और वर्ल्ड बैंक से लेकर तमाम ग्लोबल संस्थाएं मौजूद रहेंगी। वहीं भारत के आह्वान पर पहली बार जी20 में अफ्रीकन यूनियन को भी शामिल किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications