नई दिल्ली। नए साल में आप निवेश की नई शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप हर माह थोड़ा-थोड़ा करके 5 लाख रुपये का निवेश करना शुरू करेंगे, तो आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। हालांकि यह सुनने में आसान लग रहा है, लेकिन आमतौर पर लोग ऐसा करते नहीं है। लोग अगर बीमा लेते हैं तो उसकी किस्त कई साल तक समय पर देते रहते हैं, लेकिन निवेश कुछ समय ही बाद बंद कर देते हैं। लेकिन अगर आप हर माह निवेश करते जाएं, तो तय समय में आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। आइये जानते हैं यह निवेश कैसे काम करेगा।
जानिए कितने साल में करना है 5 लाख रुपये का निवेश
यहां पर बताए जा रहे हैं निवेश प्लान में आपको केवल 1100 रुपये महीने ही जमा करना है। अगर आप नए साल पर 1100 रुपये निवेश करना शुरू कर देंगे तो आपके पास 38 साल के बाद 1 करोड़ रुपये का फंड होगा। यानी अगर किसी ने 18 साल की उम्र में कमाना शुरू किया है तो वह 60 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएगा। 18 साल की उम्र में आमतौर पर लोग कुछ न कुछ कमाने लगते हैं, ऐसे में 1100 रुपये का निवेश बड़ी बात नहीं है।
जानिए कितना मिलेगा रिटर्न
इस निवेश प्लान में 38 साल में आप 1100 रुपये महीने के निवेश के हिसाब से 501600 रुपये जमा करेंगे। वहीं आपको इस निवेश पर 9768809 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस प्रकार 38 साल में आपके पास 10270409 रुपये का फंड होगा। यहां पर आपके निवेश पर माना गया है कि रिटर्न 12 फीसदी मिलेगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि 12 फीसदी का रिटर्न कहां मिलेगा और 12 फीसदी के रिटर्न से आपका 1100 रुपये महीने हर 5 साल में कितना बढ़ जाएगा तो यहां पर जानकारी ले सकते हैं। आमतौर पर लोगों को भरोसा नहीं होता है कि 1100 रुपये का निवेश कैसे 1 करोड़ रुपये हो सकता है। लेकिन अगर हर माह निवेश किया जाए तो एक समय आता है कि आपका निवेश काफी हो चुका होता है, और उस पर रिटर्न 1100 रुपये से ज्यादा का आने लगता है। यही कारण है कि ऐसे निवेश कुछ समय के बाद काफी तेजी से बढ़ते हैं। अगर जानना चाहें तो आगे टेबल पर नजर डाल सकते हैं।
जानिए 10 साल में कितना हो जाएगा पैसा
-5 साल में यह निवेश बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगा।
-8 साल में यह निवेश बढ़कर 1.8 लाख रुपये हो जाएगा।
-10 साल में यह निवेश बढ़कर 2.6 लाख रुपये हो जाएगा।
अब जानें 20 साल में कितना हो जाएगा पैसा
-12 साल में यह निवेश बढ़कर3.5 लाख रुपये हो जाएगा।
-15 साल में यह निवेश बढ़कर 5.6 लाख रुपये हो जाएगा।
-18 साल में यह निवेश बढ़कर 8.4 लाख रुपये हो जाएगा।
-20 साल में यह निवेश बढ़कर 11 लाख रुपये हो जाएगा।
अब जानें 30 साल में कितना हो जाएगा पैसा
-22 साल में यह निवेश बढ़कर 14.3 लाख रुपये हो जाएगा।
-25 साल में यह निवेश बढ़कर 20.9 लाख रुपये हो जाएगा।
-28 साल में यह निवेश बढ़कर 30.3 लाख रुपये हो जाएगा।
-30 साल में यह निवेश बढ़कर 38.8 लाख रुपये हो जाएगा।
अब जानें 38 साल में कितना हो जाएगा पैसा
-35 साल में यह निवेश बढ़कर 71.4 लाख रुपये हो जाएगा।
-38 साल में यह निवेश बढ़कर 1.02 करोड़ रुपये
यह भी जानिए
अगर आपको लगता हो कि 38 साल का समय काफी ज्यादा है तो आप थोड़ा सा निवेश बढ़ाकर यानी 1100 रुपये की जगह 2000 रुपये या 3000 रुपये का निवेश शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कितने जल्द 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
30 साल में कैसे तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड
अगर आप चाहते हैं कि 30 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाए तो आपको हर माह 2800 रुपये का निवेश करना होगा। यहां भी माना जा रहा है कि रिटर्न 12 फीसदी का मिलेगा।
25 साल में कैसे तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड
अगर आप चाहते हैं कि 25 साल में लगभग 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाए तो आपको हर माह 5000 रुपये का निवेश करना होगा। यहां भी माना जा रहा है कि रिटर्न 12 फीसदी का मिलेगा।
20 साल में कैसे तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड
अगर आप चाहते हैं कि 20 साल में लगभग 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाए, तो आपको हर माह 10000 रुपये का निवेश करना होगा। यहां भी माना जा रहा है कि रिटर्न 12 फीसदी का मिलेगा।
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
अगर आपको लगता है कि 12 फीसदी का रिटर्न मिलना कठिन है, तो यहां पर आप टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न देख सकते हैं। इन स्कीमों ने हर निवेश करने वालों को पिछले 10 साल में औसतन करीब 17 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं सबसे अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम ने तो 22 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
जानिए म्यूचुअल फंड स्कीम के नाम और रिटर्न
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 22.69 फीसदी
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 19.79 फीसदी
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड : 17.61 फीसदी
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड : 17.08 फीसदी
-इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड : 16.99 फीसदी
नोट : रिटर्न की यह गणना 4 जनवरी 2021 की एनएवी के हिसाब से की गई है। यहां पर दी गई पांचों म्यूचुअल फंड स्कीम का यह रिटर्न सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के तहत मिला है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications