Fuel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. ग्लोबल मार्केट में कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. WTI क्रूड ऑयल 69 डॉलर प्रति डॉलर पर है. ब्रेंट क्रूड प्राइस भी 73 डॉलर प्रति डॉलर पर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान जल्द ही इजरायल पर हमला कर सकता है, जिससे निगाहें कच्चे तेल की कीमतों पर बनी हुई है.
कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी तरह की हलचल का असर फ्यूल रेट्स पर पड़ता है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. आज रविवार यानी 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल के भाव में नहीं बदले हैं. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च 2024 में बदलाव हुआ था.
मेट्रो शहरों में पेट्रोल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
मेट्रो शहरों में डीजल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
क्यों महंगा मिलता है पेट्रोल-डीजल?
OMCs हर दिन फ्यूल रेट्स अपडेट करती हैं. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में से एक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.

सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
इस साल मार्च में घटे थे पेट्रोल-डीजल के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.
अन्य बड़े शहरों में फ्यूल रेट्स
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं फ्यूल रेट्स
देश में फ्यूल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications