नई दिल्ली, अगस्त 28। कहते हैं कि सब्र का फल मीठा होता है। इस बात को एक अमेरिकी शख्स ने सच साबित कर दिया है। एक अमेरिकी 61 वर्षीय व्यक्ति ने लॉटरी जैकपॉट से 18.41 मिलियन डॉलर (करीब 135.3 करोड़ रु) जीते हैं। मगर इस व्यक्ति ने ये इनाम जीतने के लिए 30 साल तक सब्र किया। इस शख्स का सब्र भी कुछ अजीब तरह का रहा। आगे जानिए पूरी डिटेल।
एक ही नंबर की लॉटरी
मिशिगन लॉटरी की तरफ से जारी की गयी प्रेस रिसीज के अनुसार रोजकॉमन काउंटी, मिशिगन के इस नए करोड़पति ने अपनी पहचान उगागर नहीं की है। लॉटरी विजेता के अनुसार वे 1991 से एक ही नंबर की लॉटरी प्ले कर रहा था। उसकी जीत का नंबर 03-05-10-20-28-31 था। विजेता ने मिशिगन लॉटरी को बताया कि उसने अपने पूरे जीवन में कई बार "संख्याओं के एक नए सेट को चुनने की कोशिश करने पर विचार किया, लेकिन अंततः उसी नबंर सेट से खेलना जारी रखने का फैसला किया। यानी इस व्यक्ति ने पूरे जीवन में कभी भी नंबर नहीं बदला।
कई बार चेक किया टिकट
जिस रात जीत के नंबर आए तो उस व्यक्ति ने सोने से पहले अपने नंबर चेक किए। जब उसने संख्याओं के समूह को पहचाना, तो कम से कम एक दर्जन से अधिक बार अपने टिकट को चेक जाँच की। उन्हें काफी हैरानी हुई। 23 जून को इस अज्ञात लॉटरी खिलाड़ी ने फ़ैमिली ई-जेड मार्ट (प्रुडेनविले में 567 ईस्ट ह्यूटन लेक ड्राइव पर स्थित एक सुविधा स्टोर) में लोट्टो 47 टिकट खरीदा।
1 महीने बाद विजेता घोषित
मिशिगन लॉटरी की रिपोर्ट के अनुसार, लोट्टो 47 के "बिग प्राइज" के नंबर एक महीने से अधिक समय बाद 31 जुलाई को पेश किए गए। मिशिगन लॉटरी के अनुसार, इस विजेता व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी कुछ जीत के पैसे को परिवार और चैरिटेबल कामों में विभाजित करेगा। विजेता व्यक्ति को अभी भी यकीन नहीं है कि वे जीत गया। मगर उसे बहुत खुशी है कि उसने संख्याओं के समान सेट के साथ चिपके रहने का फैसला किया।
कितनी राशि मिलेगी
इस खिलाड़ी ने "वन टाइम लम्प सम कैश" पेमेंट के रूप में अपने इनाम का क्लेम करने का विकल्प चुना और कथित तौर पर जैकपॉट से कुल लगभग 11.7 मिलियन डॉलर प्राप्त करेगा। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 86 करोड़ रु होती है।
दो बार जीता इनाम
हाल ही में अमेरिका में ही एक व्यक्ति ने एक हफ्ते के भीतर दो बार इनाम जीता। दक्षिण कैरोलिना का व्यक्ति जो पहले 40,000 डॉलर की लॉटरी जीता। मगर उसकी किस्मत में इतना ही इनाम नहीं था। बल्कि वे सिर्फ 2 हफ्ते बाद 30 लाख डॉलर का जैकपॉट जीत लिया। यानी 2 हफ्तों में कुल मिला कर 30.40 लाख डॉलर की इनामी राशि इस व्यक्ति ने हासिल की। भारतीय मुद्रा में देखें तो यह रकम 22.27 करोड़ रु होते हैं। इनाम जीतने वाले व्यक्ति ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने जब यह खबर परिवार को दी तो उनका परिवार हैरान हो गया। लॉटरी अधिकारियों के अनुसार मेगा मिलियन्स में 40,000 डॉलर जीतने की संभावना 931,001 में से 1 है और 30 लाख डॉलर जीतने की संभावना 1.3 करोड़ में लगभग 1 है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications