नई दिल्ली, सितंबर 27। आज के समय में ज्यादातर एंड्रॉयड फोन यूजर्स तीन या चार साल के बाद नए हैंडसेट में अपग्रेड हो जाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डिवाइस के बिल्कुल खत्म होने तक उनका उपयोग करना पसंद करते हैं। यदि आप ऐसे उन पुराने एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। गूगल अपनी कई प्रमुख एप्लिकेशन जैसे जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स आदि को एंड्रॉयड के पुराने वर्जन पर ब्लॉक कर देगा। ये ब्लॉकिंग आज से लागू हो गयी है। कंपनी ने कुछ एंड्रॉयड फोन पर उपयोगकर्ताओं को अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करने से रोकने का ऐलान कुछ दिन पहले किया था। इससे पहले व्हाट्सएप ने पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर काम करना पहले ही बंद कर दिया।
किस एंड्रॉयड पर नहीं चलेंगी ये ऐप
गूगल का लेटेस्ट फैसला एंड्रॉयड 2.3 चलाने वाले स्मार्टफ़ोन के लिए है। रेफ्रेंस के लिए बता दें कि एंड्रॉयड 2.3 को एंड्रॉयड जिंजरब्रेड के रूप में लॉन्च किया गया था। उस समय गूगल एंड्रॉयड के प्रत्येक प्रमुख वर्जन के लिए "मिठाई" के नामों का उपयोग करता था। इसे दिसंबर 2010 में पेश किया गया था। अब 11 साल बाद गूगल आखिरकार अपने एंड्रॉयड 2.3 को ड्रॉप कर रहा है।
क्यों लिया गया फैसला
गूगल ने कहा है कि वह अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने के प्रयास के तहत एंड्रॉयड 2.3 के लिए सपोर्ट खत्म कर रही है। इससे पहले फरवरी 2017 में कंपनी ने गूगल पे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स को एंड्रॉयड 2.3 चलाने वाले हर हैंडसेट पर सस्पेंड कर दिया था। अब 27 सितंबर से गूगल ने सभी ऐसे उपयोगकर्ताओं को गूगल अकाउंट से साइन इन करने से रोकने का ऐलान कर दिया है।
यूजरनेम और पासवर्ड एरर
जो यूजर अपने पुराने एंड्रॉयड वर्जन से डिवाइस में लॉगिन करने का प्रयास करेंगे, उन्हें यूजरनेम और पासवर्ड एरर नोटिफिकेशन मिलेगा। फिर भले ही उन्होंने जो डिटेल दर्ज की है वह सही हो। यदि आप डिवाइस के सेटिंग मेनू में गूगल कैलेंडर या जीमेल खाता एड करने का प्रयास करते हैं तो वही एरर सामने आएगी। इसके अलावा अन्य लोकप्रिय गूगल ऐप जिनमें यूट्यूब, गूगल प्ले स्टोर, गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल कैलेंडर शामिल हैं और गूगल अकाउंट पर निर्भर हैं, वे भी काम करना बंद कर देंगी।
समस्या से बचने के लिए क्या करें
इन ऐप्स का उपयोग जारी रखने के लिए आपको एंड्रॉयड 3.0 में अपग्रेड करना होगा। यह मानते हुए कि आपका स्मार्टफोन अभी तक ओएस में अपडेट नहीं हुआ है, यह संभावना भी नहीं है कि आप इसे अब एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट नहीं कर पाएंगे। इसलिए एक नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदना बेहतर होगा।
और क्या है ऑप्शन
हालाँकि यदि आप किसी नए उपकरण में अपग्रेड नहीं कर सकते यानी नया मोबाइल नहीं खरीद सकते गूगल एक वैकल्पिक हल प्रदान करता है। एंड्रॉयड पर ब्राउज़र का उपयोग करके इनमें से कुछ गूगल सर्विसेज को एक्सेस करना संभव हो जाएगा। हालांकि ऐप्स आपके हैंडसेट पर स्थायी रूप से ब्लॉक हो जाएंगी। गूगल नियमित रूप से एंड्रॉयड सॉफ़्टवेयर के पुराने संस्करणों के लिए सपोर्ट छोड़ देती है, क्योंकि यह नए वर्जन जारी करती है।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications