नई दिल्ली। हर 6 माह पर केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का बढ़ने वाला महंगाई भत्ता (डीए) 1 जनवरी 2020 से 4 प्रतिशत बढ़ सकता है। इससे केंद्र सरकार के एक करोड़ कर्मचारियों एवं पेंशनरों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के कर्मचारियों को लाभ होगा। अभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 17 फीसदी मिल रहा है। जैसे ही 4 फीसदी बढ़ोत्तरी की घोषणा होगी यह बढ़कर 21 फीसदी हो जाएगा। वैसे गुजरात और मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है।
4 फीसदी डीए बढ़ने के पीछे ये हैं अनुमान
महंगाई भत्ता (डीए) की गणना का आधार नवंबर माह का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक है, जो बढ़कर 328 हो गया है। अब दिसंबर के सूचकांक में कमी दर्ज हो सकती है, लेकिन यह 12 अंक या इससे ज्यादा की अगर कमी आती है, तभी यह डीए 4 फीसदी से कम बढ़ेगा। नहीं तो डीए का 4 फीसदी बढ़ना तयह है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में इतनी बड़ी कमी पिछले डेढ़ दशक से नहीं देखी गई है, ऐसे माना जा सकता है कि इस बार डीए 4 प्रतिशत बढ़ेगा। वैसे जनवरी 2020 से मिलने वाले डीए वृद्धि की आधिकारिक घोषणा फरवरी 2020 में होने की उम्मीद है। लेकिन यह लागू जनवरी 2020 से ही माना जाएगा।
मध्य प्रदेश में डीए 5 फीसदी बढ़ेगा
मध्य प्रदेश सरकार अगले वित्तीय वर्ष से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकती है। इस बार 5 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। अभी मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को 12 फीसदी डीए मिल रहा है। आमतौर पर एक बार में 2 फीसदी डीए ही बढ़ाया जाता है, लेकिन इस बार इसे 5 फीसदी बढाया जा सकता है।
गुजरात सरकार ने 5 फीसदी बढ़ाया डीए
गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 5 फीसदी इजाफा करने की घोषणा कर दी है। अब डीए कुल मिलाकर 17 फीसदी हो गया है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया है कि सरकार ने यह फैसले से 5.11 लाख सरकारी कर्मचारी और 4.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications