
The impact of the huge fall in Infosys stock: कल इनफोसिस के शेयर में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। यह गिरावट करीब 10 फीसदी की थी। वहीं इनफोसिस की इस गिरावट से एलआईसी और भारतीय म्यूचुअल फंड से लेकर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति तक को अरबों रुपये का नुकसान हुआ है।
इनफोसिस की इस गिरावट का असर म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों पर भी पड़ा है। जिन म्यूचुअल फंड स्कीमों में इनफोसिस के शेयर थे, उनकी एनएवी में भारी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
वहीं इनफोसिस के फाउंडर नाराणमूर्ति और उनकी फैमिली को ही भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। एक दिन में ही पूरे परिवार के अरबों रुपये स्वाहा हो गए। वहीं एलआईसी का निवेश भी नुकसान उठा रहा है।
इनफोसिस के एलआईसी ने 28,13,85,267 शेयर खरीद रखे हैं। यह शेयर करीब 7.71 फीसदी कंपनी की हिस्सेदारी होते हैं। गुरुवार को इन शेयरों की वैल्यू जहां 39,073 करोड़ रुपये थी, वहीं यह सोमवार को 3,907 करोड़ रुपये घटकर 35,166 रुपये के स्तर पर आ गई।
इसके अलावा अगर मूर्ति परिवार के नुकसान की बात करें तो रोहन मूर्ति की हिस्सेदारी की वैल्यू 8,444.47 करोड़ रुपये थी, जो 844 करोड़ रुपये कम होकर 7,600 करोड़ रुपये बची है।
ब्रिटिश पीएम की पत्नी और नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता की हिस्सेदारी 1.07 फीसदी है। इसकी वैल्यू गुरुवार को 5,409.58 करोड़ रुपये थी, जो 541 करोड़ रुपये घटकर 4,868.66 करोड़ रुपये बची है।

नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा एन मूर्ति की शेयरों की वैल्यू 4,797.69 करोड़ रुपये से 480 करोड़ रुपये कम होकर 4317.96 करोड़ रुपये बची है।
इनफोसिस में नारायण मूर्ति की 0.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसकी वैल्यू 2,311.41 करोड़ रुपये से 2,080 करोड़ रुपये बची है।
वहीं एसबीआई म्यूचुअल फंड ने भी इनफोसिस के चलते नुकसान उठाया है। एक अनुमान के अनुसार एसबीआई म्यूचुअल फंड ने करीब 2,239.55 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया है। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ को इस गिरावट की वजह से 1,226.79 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
