नई दिल्ली, जून 14। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में बैंकों को एटीएम से लेन-देन की मुफ्त लिमिट खत्म होने के बाद ज्यादा शुल्क लेने की अनुमति दे दी है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों को हाई इंटरचेंज चार्ज और एटीएम ऑपरेटिंग लागत में बढ़ोतरी की क्षतिपूर्ति करने के लिए यह फैसला किया। 1 अगस्त 2021 से बैंकों को एटीएम ट्रांजेक्शन फीस बढ़ाने की इजाजत होगी। अधिकतर बैंक अभी भी सीमित फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट के बाद ग्राहकों के एटीएम से लेन-देन पर चार्ज लेते हैं। मगर कुछ बैंक ऐसे हैं, जो एटीएम से अनलिमिटेड लेन-देन पर भी कोई चार्ज नहीं लेते। हम आपको यहां उन्हीं बैंकों की जानकारी देंगे।
9 साल बाद हुई बढ़ोतरी
आरबीआई की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है एक समिति की सिफारिशों की जांच की गई है। यह भी देखा गया है कि एटीएम लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क स्ट्रक्चर में आखिरी बार बदलाव अगस्त 2012 में हुआ था, जबकि ग्राहकों द्वारा देय शुल्क अगस्त 2014 में अंतिम बार बदले गए थे। इस प्रकार इन चार्जेस को अंतिम बार बदले जाने के बाद से काफी समय बीत चुका है।
क्या होता है इंटरचेंज शुल्क
सबसे पहले ये जानिए कि एक इंटरचेंज शुल्क कार्ड जारी करने वाले बैंक द्वारा उन एटीएम ऑपरेटरों को भुगतान किया जाने वाला वो शुल्क होता है, जो बैंक के स्वामित्व में नहीं है। जब आप ऐसा कोई एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो आपके बैंक को उस एटीएम ऑपरेटर को कुछ चार्ज देना होता है, जिसे इंटरचेंज शु्ल्क कहते हैं। यानी मान लीजिए आपका बैंक एसबीआई है, मगर आप पीएनबी एटीएम से पैसे निकालते हैं तो एसबीआई पीएनबी को इंटरचेंज शुल्क देगा।
कितनी है फ्री लिमिट
भारत में प्राइवेट और सरकारी बैंक आम तौर पर बड़े शहरों और कस्बों में तीन से पांच मुफ्त एटीएम लेनदेन ऑफर करते हैं। ग्रामीण बैंक पांच मुफ्त एटीएम लेनदेन की अनुमति देते हैं। गौरतलब है कि फाइनेंशियल लेनदेन के लिए 1 अगस्त, 2021 से प्रति लेनदेन उच्च इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ा कर 17 रुपये होगा। कैश निकासी का चार्ज 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार नॉन-फाइनेंशियल लेन-देन को अब सभी स्थानों पर 5 रुपये से बढ़ा कर 6 रुपये किया जा सकता है।
ये बैंक दे रहे अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन
देश के तीन निजी बैंकों के ग्राहक असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन का आनंद ले सकते हैं। इनमें इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक और सिटी बैंक शामिल हैं। आईडीबीआई बैंक के ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से असीमित लेनदेन कर सकते हैं। बाकी भारत में किसी भी बैंक के एटीएम पर (अन्य एटीएम से) पांच लेनदेन निःशुल्क हैं। इंडसइंड बैंक भी असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन देता है। मगर ध्यान रहे कि सिटी बैंक भारत में अपना कारोबार बंद करने जा रहा है।
इस बैंक के ग्राहकों को झटका
आईडीबीआई बैंक के ग्राहकों को बचत बैंक खातों में कैश जमा करने की मुफ्त पांच लेनदेन की सुविधा मिलेगी। यह नियम अर्ध-शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की शाखाओं के लिए लागू होगा। वहीं सुपर सेविंग प्लस खातों के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त लेन-देन की सीमा 8-8 होगी। इस लिमिट के ऊपर कैश जमा करने पर बैंक आपसे शुल्क वसूल करेगा। नया नियम अगले महीने से लागू हो जाएगा। यानी ये नियम 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
