Free Silai Machine yojana: सरकार आए दिन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजना चलाती रहती है. इनमें से ऐसी ही एक योजना है, फ्री सिलाई मशीन योजना. इस योजना का उद्देश्य हर राज्य के 50 हजार महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन देना है.

सिलाई मशीन के जरिए महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद कर सकती है. आपको इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है. आप घर बैठे ही सिलाई मशीन के जरिए मोटी कमाई कर सकती है. इसके साथ ही फ्री सिलाई मशीन योजना से आपको मुफ्त सिलाई मशीन भी मिल जाती है.
वहीं इस योजना के तहत सरकार सिर्फ महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन ही नहीं दे रही है. इसके साथ ही सरकार महिलाओं को सिलाई मशीन चलाने की ट्रेनिंग भी दे रही है.
अगर आप भी सिलाई मशीन खरदीने के लिए सरकार की मदद लेना चाहती है. या इस योजना में अप्लाई करना चाहती है. तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती है. चलिए अब फटाफट जान लेते हैं कि आप इस योजना के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकती हैं.
Online Apply for Free Silai Machine yojana: योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
फ्री सिलाई मशीन योजना में अप्लाई करने के लिए आपको नीचें दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा.
स्टेप 1- सबसे पहले आपको फ्री सिलाई मशीन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2- जिसके बाद आपको यहां आवेदन पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाएगा.
स्टेप 3- जैसे ही आपको ये फॉर्म डाउनलोड हो जाए. आपको उसका प्रिंटआउट निकलना होगा.
स्टेप 4- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछे गए डिटेल्स को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा. इसके साथ ही सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को इसके साथ अटैच करना होगा.
स्टेप 5- जिसके बाद आपको नजदीकी कार्यालय में जाकर इस जमा करना होगा. जैसे ही आप इस फॉर्म को जमा कर देंगे. उसके कुछ ही समय बाद आपको सिलाई मशीन मिल जाएगी.
वहीं अगर आप सिलाई मशीन चलाने की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, तो आपको नजदीकी कौशल प्रशिक्षण क्रेंद पर जाकर सिलाई मशीन चलाने की ट्रेनिंग ले सकते हैं.
Free Silai Machine Yojana: कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट चाहिए ?
जब आप फॉर्म जमा करने जाएंगे, तो अपने साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी ले जाना ना भूलें. इन डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज शामिल हैं. इसके अलावा अगर महिला विकलांग है, तो ऐसे स्थिति में विकलांग प्रमाण पत्र चाहिए होगा.
इसके अलावा अगर महिला विधवा है, तो आपको विधवा प्रमाण पत्र चाहिए होगा. इन सभी डॉक्यूमेंट को ले जाना ना भूलें.


Click it and Unblock the Notifications