Free LPG Gas Cylinder: देश के लोगों के लिए सरकार कई सारी योजनाएं शुरु करती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर के गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है। सिर्फ यही नहीं, फ्री में एलपीजी गैस सिलेंडर भी दिया जाता है। अगर आप भी फ्री में एलपीजी गैस सिलेंडर पाना चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको एक फॉर्म भरना होगा और फिर आपको ये सिलेंडर आसानी से मिल जाएगा।

फ्री गैस सिलेंडर पाने के लिए पात्रता
फ्री गैस सिलेंडर के लिए उज्ज्वला योजना में आपको अप्लाई करना होगा। इसका लाभ केवल ऐसे लाभार्थियों को मिलेगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रजिस्टर्ड है और वह उत्तर प्रदेश की निवासी भी होने चाहिए। इसके अलावा सभी लाभार्थियों का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है ताकि उन्हें संबंधित लाभ में कोई भी परेशानी न आए।
कब मिलेंगे नए मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर?
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के योजना से जुड़े लाभार्थियों को मार्च महीने में होली के त्योहार पर एक बार निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं अब इसके बाद में दीपावली के त्यौहार आने पर एक बार फिर से राज्य सरकार के द्वारा निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया जा सके और महिलाओं को खाना बनाते समय धूएं से छुटकारा मिले।
ऐसे करना होगा इस योजना के लिए अप्लाई
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए अगर आप अप्लाई करने जा रहे हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से संपर्क करके ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करा सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन के लिए आप डिस्ट्रीब्यूटरशिप के ज़रिए सीधे आवेदन फॉर्म जमा करा सकते हैं। इसके लिए, आपको आवेदन ऑर्म भरना होगा और उसमें अपना नाम, पता, आधार नंबर, और जन धन बैंक खाता नंबर भरकर अपने नज़दीकी एलपीजी वितरण केंद्र में जमा कराना होगा।
- इसके बाद आवेदन एक्सेप्ट होने के बाद, आपको इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ मिल जाएंगे। फिर आवेदन करने के लिए, आपको इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र की महिला होनी चाहिए। साथ ही आप बीपीएल कार्ड धारक ग्रामीण निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा आपके परिवार के घर पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए और सब्सिडी राशि पाने के लिए, आपके पास देश के किसी बैंक में बचत बैंक खाता होना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications