iPhone 14 के लॉन्च होने के बाद से ही लोगों में इसके लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। एप्पल का फोन लेने की चाहत सभी लोगों में होती है लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह सब इसे खरीद नहीं पाते हैं। iphone 14 के लॉन्च होने के बाद Flipkart Big Billion Days सेल में iphone13 पर भारी छूट मिल रही थी। लोगों की निगाहें इस डील पर सबसे ज्यादा टिकी थी क्योंकि फ्लिपकार्ट पर यह 50 हजार से भी कम कीमत में मिल रहा था। फ्लिपकार्ट के इस महा सेल में एक ग्राहक ने आईफओन13 का आर्डर दिया था। आगे कि जानकारी बेहद दिलचस्प है।
आर्डर किया iphone13 आया iphone 14
एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है कि उसने फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान iPhone 13 बुक किया था लेकिन जब उसे डिलीवरी मिली तो उसमें iPhone 14 था। ग्राहक ने यह जानकारी ट्विटर पर फोटो और ऑर्डर की स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए दी है। यह मामला बेहद ही दिलचस्प हैं हमने फोन और लैपटॉप ऑर्डर करने पर साबुन और पत्थर डिलिवरी होते तो सुना है लेकिन यह पहली बार है जब ऐसा मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में फ्लिपकार्ट ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दशहरा सेल की हुई है शुरूआत
Flipkart पर अब बिग बिलियन डे के बाद दशहरो सेल की शुरूआत हो गई है। दशहरा सेल में भी iPhone 13 पर सेल चल रही है। इस सेल में आईफोन 13 को ग्राहक 59,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आईफोन13 की कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 69,900 रुपये दिखा रही है।
अनोखा है यह मामला
इससे पहले केवल फ्रॉड के ही मामले सुनने को मिलते थे। लेकिन इस बार जो मामला सुनने को मिला है वह बेहद ही दिलचस्प है। ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब एक व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट से नया आईफोन खरीदा है उसे अपग्रेडेड फोन मिला हो। इससे पहले लोग नकली आईफोन डिलीवर होने की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन यह अपने आप में अनोखा मामला है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications