नई दिल्ली, अप्रैल 15। रिलायंस ने जियो फोन को काफी पहले लांच किया था। यह काफी सस्ते में कंपनी से लिए जा सकते हैं। लेकिन अब कंपनी ने एक ऐसा प्लान लांच कर दिया है, जिसके साथ रिलांयस जियो फोन फ्री में मिल रहा है। यही नहीं इसके अलावा इस प्लान के साथ ढेर सारी सुविधाएं और काफी लम्बी वेलेडिटी भी दी जा रही है। ऐसे में यह प्लान उन लोगों के लिए काफी आकर्षक हो सकता है, जो अभी तक फीचर फोन का इस्तमाल नहीं कर रहे हैं।
आइये जानते हैं प्लान के साथ फ्री जियो फोने लेने का तरीका।
ये है जियो फोन फ्री लेने वाला प्लान
अगर आप चाहते हैं कि आपको रिलायंस का फीचर फोन यानी जियो फोन फ्री मिल जाए तो आपको जियो फोन का 1499 वाला रिचार्ज प्लान लेना होगा। इस प्लान के साथ कंपनी अपना जियो फीचर फोन फ्री दे रही है। यह रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो फीचर फोन लेना चाहते हैं।
जानिए इस प्लान में क्या क्या मिलेगा
रिलांयस जियो का 1499 रुपये वाला प्लान न सिर्फ जियो फोन फ्री में देता है, बल्कि ढेर सारे ऑफर भी देता है। इस फोन से किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को फ्री वॉयस कॉलिंग मिल रही है। यही नहीं इसके अलावा इस प्लान में 24 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। जहां तक इस प्लान की वैधता की बात है, तो यह 2 साल की है। यानी आपको सिर्फ एक बार 1499 रुपये देना और 2 साल तक यह फोन आराम से बिना अतिरिक्त रिचार्ज के चलता रहेगा। यही नहीं इस फाने के साथ जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
जानिए इस जियो फोन के फीचर
इस जियो फाने में 2.4 इंच का क्याूवीजीए डिस्प्ले है। इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है। फोन में हेडफोन जैक दिया हुआ है। इसके साथ ही एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसमें अल्फान्यूमैरिक कीपैड भी मौजूद है। इसके अलावा टॉर्च लाइट, रिंगटोन, कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर, कॉल हिस्ट्री और फोन कॉन्टैक्ट आदि शामिल हैं।
अब जानिए बैटरी के बारे में
इस जियो फोन के साथ काफी दमदार बैटरी दी जा रही है। इस जियो फोन में 1500mAh बैटरी दी जा रही है। यह बैटरी 9 घंटे का टॉकटाइम देती है। यह अपने प्रतिद्वंदी फोनों से काफी ज्यादा दमदार बैटरी है। इसके अलावा इस फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। जहां तक कैमरे की बात है तो 0.3 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा भी इसमें दिया गया है। इसके अलावा यह फोन हिंदी, अंग्रेजी सहित 18 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
ये हैं जियो फोन के अन्य रिचार्ज प्लान
- 75 रुपये : प्रतिदिन 100 एमबी डाटा (200 एमबी एक्स्ट्रा) वैधता 23 दिन असीमित कॉलिंग, 50 एसएमएस प्रति दिन फ्री
- 91 रुपये : प्रतिदिन 100 एमबी डाटा (200एमबी एक्स्ट्रा) वैधता 28 दिन असीमित कॉलिंग, 50 एसएमएस प्रति दिन फ्री
- 125 रुपये : प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा, वैधता 23 दिन, असीमित कॉलिंग, 300 एसएमएस प्रति दिन फ्री
- 152 रुपये : प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा, वैधता 28 दिन, असीमित कॉलिंग, 300 एसएमएस प्रति दिन फ्री
- 86 रुपये : प्रतिदिन 1जीबी डाटा, वैधता 28 दिन, असीमित कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन फ्री
- 222 रुपये : प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, वैधता 28 दिन, असीमित कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन फ्री
- 899 रुपये : प्रति 28 दिन 2 जीबी डाटा, वैधता 336 (28 दिन x 12 चक्र), असीमित कॉलिंग, 50 एसएमएस 28 दिन के लिए
ये हैं जियो फोन के लिए डाटा पैक
- जियो फोन के लिए सबसे सस्ता डाटा ऐडऑन प्लान 26 रुपये का है, जिसमें कुल 2 जीबी डाटा, 28 दिनों के लिए मिलता है। इस प्लान में एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
- जिओ फोन का 62 रुपये वाला डाटा एडऑन पैके 28 दिन की वैधता के साथ कुल 6 जीबी डाटा उपलब्ध कराता है। हालंकि इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती।
- 28 दिनों की वैलिडिटी और प्रतिदिन 500 एमबी डाटा के साथ आने वाला जिओ फोन का 86 रुपये वाला डेटा ऐड-ऑन प्लान उपलब्ध है। इस प्लेन में भी वॉइस कॉलिंग और एसएमएस उपलब्ध नहीं है।
- 122 रुपये वाला डाटा ऐडऑन प्लान प्रतिदिन 1 जीबी डाटा के साथ आता है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में भी एसएमएस और कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।
- जियो फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल अगर काफी ज्यादा हैं और कॉलिंग काफी कम तो तो आपके लिए जिओ फोन का 182 रुपये वाला डाटा ऐडऑन प्लान काफी अच्छा रहेगा। इसमें 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिल रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications