नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने गरीबों और खास कर महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना (पीएमयूवाई)। इस योजना के जरिए मोदी सरकार का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों को फ्री में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाना है। मगर अब अगले महीने से इस योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर नहीं मिल सकेगा। यदि आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ इसी सितंबर में मुफ्त गैस सिलेंडर लेने का मौका है। आइए जानते हैं कि क्यों अगले महीने से पीएमयूवाई के तहत फ्री सिलेंडर नहीं मिलेगा और कैसे आप कम से कम इस महीने में मुफ्त सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
3 साल तक के लिए थी ये योजना
इस योजना को 2016 में शुरू किया गया था। 2016 में शुरू करते समय इस योजना की अवधि अप्रैल 2020 तक के लिए तय की गई थी। मगर कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने गरीबों की सहायता करने के लिए इस योजना को सितंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया था। यही वजह है कि पीएमयूवाई के तहत अगले महीने से फ्री सिलेंडर नहीं मिलेगा। सरकार ने पीएमयूवाई के जरिए उन परिवारों को फ्री सिलेंडर देना शुरू किया था, जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। सरकार फ्री गैस के जरिए गावों में इस्तेमाल किए जाने वाले लकड़ी जैसे ईंधन से लोगों को होने वाले नुकसान भी सुरक्षित करना चाहती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के जरिए 7.4 करोड़ महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर दिया जाता है।
कौन ले सकता है फ्री सिलेंडर
पीएमयूवाई का लाभ हर किसी को नहीं मिल सकता। बल्कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी वालों को ही लाभार्थी को इस योजना का लाभ मिल सकता है। योजना का लाभ परिवार की महिला के नाम पर मिलता है, जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस योजना के लिए ग्रामीण निवासी होना भी जरूरी है। योजना के तहत लाभार्थी को सिलेंडर के लिए सब्सिडी मिलती है, जो बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए आपके पास बैंक में खाता होना अनिवार्य है। यदि आपने पहले से गैस कनेक्शन लिया हुआ है तो आप इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते।
ऐसे मिल सकता है लाभ
अगर आप अब भी इस योजना के तहत फ्री सिलेंडर पाना चाहते हैं तो आपको पीएमयूवाई के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पूरी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बेहद आसान है। किसी करीबी एलपीजी केंद्र जाएं और एक केवाई फॉर्म जमा करें। फॉर्म में जरूरी जानकारी (नाम, आधार, बैंक डिटेल आदि) देनी होगी। साथ ही आपको फॉर्म में ये भी बताा होगा कि आप कौन सा सिलेंडर लेना चाहते हैं। यानी 5 किलो का छोटा या 14.2 किलो का बड़ा सिलेंडर। फॉर्म के साथ आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।
ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स
पीएमयूवाई का लाभ लेने के लिए आपके पास जिन जरूरी डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है उनमें बीपीएल राशन कार्ड, प्रमाणित बीपीएल कार्ड (पंचायत प्रधान या फिर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रमाणित किया गया), फोटो वाला पहचान पत्र जिसके लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिया जा सकता है, 1 फोटो (पासपोर्ट आकार), बैंक अकाउंट डिटेल और आधार कार्ड शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
