नई दिल्ली, जनवरी 3। हाल ही में तीनो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए हैं। इससे लोगों की जेब पर अधिक बोझ बढ़ गया है। पर क्या हो यदि आपको फ्री में पूरे दो महीने की वैलिडिटी मिल जाए। जी हां एक कंपनी साल भर के रिचार्ज प्लान पर 3 महीनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मुफ्त में दे रही है। जानते हैं इस कंपनी और उसके प्लान की डिटेल।
बीएसएनएल का है प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) 3 महीने की फ्री वैलिडिटी दे रही है। कंपनी 2,399 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है और वो भी फ्री। इस तरह आपको 2,399 रुपये के बीएसएनएल रिचार्ज प्लान में कुल 455 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। जबकि प्लान में वैसे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
क्या हैं बेनेफिट
अब बात करते हैं बीएसएनएल के 2,399 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट के बारे में। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग और डेली 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह बीएसएनएल ट्यून्स के साथ-साथ इरोज नाउ का फ्री एक्सेस भी देता है। इससे आप लोकप्रिय कंटेट तक मुफ्त एक्सेस ले सकते हैं। ये ऑफर 15 जनवरी तक के लिए उपलब्ध है।
जानिए बाकी फायदे
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में आपको डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। यह ऑफर बीएसएनएल हरियाणा सर्किल में उपलब्ध है। मगर अन्य सर्किलों में इस प्लान के लिए चेक किया जा सकता है। बीएसएनएल के पास 1,498 रुपये वाला एक प्रीपेड प्लान भी है, जो लंबी अवधि की वैलिडिटी वालों के लिए है। ये प्लान भी 365 दिनों के लिए वैलिड रहता है।
ये हैं फायदे
1498 रु वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस मैसेज और दैनिक आधार पर 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसी तरह, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1,999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी है। ये प्लान भी रोज 100 एसएमएस संदेश और 365 दिनों के लिए 500 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है।
जियो का ऑफर
इस महीने की शुरुआत में रिलायंस जियो ने भी 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के तहत अपने 2,545 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ 29 दिनों की वैलिडिटी को शामिल करने की घोषणा की थी। वैसे ये प्लान सामान्य रूप से 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। मगर जियो के ऑफर के तहत ये 365 दिनों के लिए मिल रहा है। जियो के हैपी न्यू ईयर प्लान का फायदा मौजूदा और नए दोनों ग्राहक ले सकते हैं। यह प्लान डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है। जियो के 2,545 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और डेली 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। रिलायंस की टेलीकॉम यूनिट जियो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस प्लान पर 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी की पेशकश कर रही है। यह प्लान इस तरह कुल 365 दिनों तक चलेगा। जियो का 2,545 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड के एक्सेस के साथ आता है। इस प्लान में आपको जो डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा, उसकी डेली लिमिट पूरी होने के बाद भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications