Free Electricity Scheme: महराष्ट्र सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए एक योजना लाई है. इस योजना के तहत महाराष्ट्र के किसानों को 7.5hp तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. यह मुफ्त बिजली सिर्फ कृषि पंपो का इस्तेमाल करने वाल किसानों को मिलेगी. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली रखा गया है.

महाराष्ट्र में लगातर हो रही बारिश से किसानों की खेती खराब हो रही है. इस स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है. महाराष्ट्र सरकार ने यह तय किया है कि वे किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना लाएगी. इस योजना के तहत किसान 2029 तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा पाएंगे.
लाखों किसानो को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना से लगभग 44 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिलने वाला है. यह योजना किसानों को होने वाली बिजली की दिक्कत से छुटकारा देगी.
अगर कोई भी किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहता है, तो वे ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से अपना आवेदन सरकार तक पहुंचा सकता है.
योजना में कितनी लगेगी लगात
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 6985 करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया है. वहीं बिजली की दरों में छूट के लिए अतिरिक्त 7,775 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इस प्रकार से महाराष्ट्र के सभी किसानों को बिजली की दरों में कुल 14,760 करोड़ रुपये की छूट दी ज सकती है.
क्या है योग्यता?
इस योजना का लाभ सिर्फ महाराष्ट्र के मूल निवासी ही उठा सकते हैं. क्योंकि यह स्कीम केवल महाराष्ट्र के किसानों के लिए है. वहीं जिन किसानों के पास 7.5 hp तक के पंप है, वो ही इस योजना का लाभ उठा पाएंगे. अगर किसी किसान के पास 7.5 hp से अधिक का पंप है, तो वे इस मुफ्त बिजली योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगे.
आवेदन के लिए इन कागजों की पड़ेगी जरूरत
इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए आपके पास नीचे बताए गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए.
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
किसान कार्ड
बिजली बिल
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications