नई दिल्ली, नवंबर 25। देश में 40 म्यूचुअल फंड कंपनियां इस वक्त काम कर रही हैं। इन म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास सैकड़ों की तदाद में स्कीमें हैं। ऐसे में यह छांटना कठिन हो जाता है कि सबसे अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम कौन सी है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं तो यहां पर हम आपकी इस समस्या का कुछ समाधान कर सकते हैं। यहां पर हम आपको एक ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसने निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है। इसके अलावा इस म्यूचुअल फंड का ट्रेक रिकॉर्ड करीब 24 साल का है। ऐसे में जो स्कीम लगातार 24 साल से अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उसे वाकई में अच्छा माना जा सकता है।
आइये जानते हैं कि यह म्यूचुअल फंड स्कीम कौन सी है।
पहले जानिए इस शानदार म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम
इस म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा ग्रोथ फंड है। इस स्कीम की एनएवी शुक्रवार (25 नवंबर 2021) को 1535.719 रुपये थी। जब भी कोई म्यूचुअल फंड अपनी स्कीम लांच करती है, तो उसकी 10 रुपये के रेट पर जारी की जाती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि निवेशकों का 10 रुपये इस वक्त 1500 रुपये से ज्यादा में बदल चुका है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का फंड साइज 8083 करोड़ रुपये का है। यानी निवेशकों ने इस स्कीम में काफी ज्यादा पैसा लगा रखा है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की एक और खासियत है कि इसका एक्सपेंश रेशियो 1.88 फीसदी है। वहीं अगर इस कैटेगरी की अन्य म्यूचुअल फंड स्कीम का यह रेशियो देखेंगे तो यह 2.11 फीसदी है। इस प्रकार से यह स्कीम कम खर्च में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही है।
जानिए इस म्यूचुअल फंड स्कीम का एकमुश्त रिटर्न
- 1 साल का रिटर्न 43.74 फीसदी
- 2 साल का रिटर्न 61.49 फीसदी
- 3 साल का रिटर्न 72.49 फीसदी
- 5 साल का रिटर्न 111.89 फीसदी
- 10 साल का रिटर्न 539.56 फीसदी
- स्कीम की लांचिंग (1 दिसंबर 1993) से अब तक का रिटर्न 15257.19 फीसदी
अब जानिए वार्षिक औसत रिटर्न
- 1 साल का वार्षिक औसत रिटर्न 43.74 फीसदी रहा
- 2 साल का वार्षिक औसत रिटर्न 26.95 फीसदी रहा
- 3 साल का वार्षिक औसत रिटर्न 19.87 फीसदी रहा
- 5 साल का वार्षिक औसत रिटर्न 16.19 फीसदी रहा
- 10 साल का वार्षिक औसत रिटर्न 20.37 फीसदी रहा
- लांचिंग से अब तक का वार्षिक औसत रिटर्न 19.70 फीसदी रहा
अब जानिए 1 लाख रुपये का निवेश कितना हो गया
- 1 लाख रुपये का निवेश 1 साल में बढ़कर 143740 रुपये हो गया है।
- 1 लाख रुपये का निवेश 2 साल में बढ़कर 161480 रुपये हो गया है।
- 1 लाख रुपये का निवेश 3 साल में बढ़कर 172480 रुपये हो गया है।
- 1 लाख रुपये का निवेश 5 साल में बढ़कर 211880 रुपये हो गया है।
- 1 लाख रुपये का निवेश 10 साल में बढ़कर 639550 रुपये हो गया है।
- 1 लाख रुपये का निवेश लांचिंग से अब तक बढ़कर 1.53 करोड़ रुपये हो गया है।
जानिए फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा ग्रोथ फंड स्कीम का एसआईपी रिटर्न
- 1 साल में सिप माध्मय से 36.79 फीसदी का रिटर्न मिला है।
- 2 साल में सिप माध्मय से 49.33 फीसदी का रिटर्न मिला है।
- 3 साल में सिप माध्मय से 30.56 फीसदी का रिटर्न मिला है।
- 5 साल में सिप माध्मय से 19.24 फीसदी का रिटर्न मिला है।
- 10 साल में सिप माध्मय से 18.94 फीसदी का रिटर्न मिला है।
जानिए 1000 रुपये महीने की सिप का निवेश कितना हो गया
अगर किसी ने फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा ग्रोथ फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्यम से किया होगा, तो उसके पास इस वक्त काफी बड़ा फंड तैयार हो गया होगा।
- 1 साल में 1000 रुपये महीने की सिप से तैयार हो गया है 14278 रुपये का फंड
- 2 साल में 1000 रुपये महीने की सिप से तैयार हो गया है 35839 रुपये का फंड
- 3 साल में 1000 रुपये महीने की सिप से तैयार हो गया है 55800 रुपये का फंड
- 5 साल में 1000 रुपये महीने की सिप से तैयार हो गया है 96943 रुपये का फंड
- 10 साल में 1000 रुपये महीने की सिप से तैयार हो गया है 325357.73 रुपये का फंड
जानिए लांचिंग से अब तक सिप से कितना मिला रिटर्न
अगर किसी ने फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा ग्रोथ फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने की सिप इसकी लांचिंग यानी 1 दिसंबर 1993 में ही शुरू कर दी होगी, तो वह करोड़पति बना गया है। अगर किसी ने ऐसी सिप की होगी तो उसका आज तक का कुल निवेश 336000 रुपये का होगा। वहीं इस निवेश की कुल वैल्यू 1.29 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस प्रकार अगर कंप्लीट रिटर्न देखा जाए तो 3738.31 फीसदी का मिला है, वहीं औसत वार्षिक 20.91 फीसदी का मिला है।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

Happy Holi Wishes: रंगों के इस खास त्योहार पर इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Holika Dahan: चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया! आज या कल, कब होगा होलिका दहन? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Gold Price Today: जियोपॉलिटिकल संकट के बीच 2 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड



Click it and Unblock the Notifications