FPI Investment: भारतीय शेयर बाजारों के लिए अगस्त का महीना अब तक कमजोरी वाला रहा. बीते हफ्ते बाजार करीब डेढ़ फीसदी तक टूट गए. बाजारों में करेक्शन की वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली है. FIIs की तेज बिकवाली का ही असर रहा घरेलू बाजारों में भारी बिकवाली भी दर्ज की गई. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अब तक अगस्त में करीब 13400 करोड़ रुपए के शेयरों के बिकवाली की है.
डिपॉजिटरीज आंकड़ों के मुताबिक फॉरेन पॉर्टफोलियो इनवेस्टर्स यानी FPIs अगस्त में अब तक नेट सेलर रहे हैं. अगस्त में अब तक 13400 करोड़ रुपए के शेयरों की नेट बिकवाली की है. जबकि इस साल अब तक 22134 करोड़ रुपए का निवेश किया है. विदेशी निवेशकों ने अमेरिका में मंदी की आशंकाओं और येन कैरी ट्रेड को खत्म करने के बीच भारतीय बाजारों से निकासी की.
क्यों हो रही FPIs की निकासी?
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि अगर बाजारों में तेजी जारी रहती है तो विदेशी निवेशक ज्यादा बिकवाली कर सकते हैं. क्योंकि भारतीय इक्विटी बाजार का वैल्युएशन तुलनात्मक रूप से हाई बना हुआ है. डिपॉजिटिरीज आंकड़ों के मुताबिक FPI ने 1 से 9 अगस्त तक इक्विटी मार्केट से 13431 करोड़ रुपए की शुद्ध विकवाली की है.

विजयकुमार ने कहा कि बैंक ऑफ जापान के ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ाने और अमेरिका में मंदी की आशंकाओं के बाद येन कैरी ट्रेड बंद होने से अगस्त में निकासी हुई है. इससे पहले जुलाई में आर्थिक ग्रोथ मजबूत बने रहने की उम्मीद, सुधारों का सिलसिला जारी रहने और लिस्टेड कंपनियों के अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते बाजार में FPIs ने 32365 करोड़ रुपए के निवेश किए थे.
मई और जून में FPIs का फ्लो
जून में भी राजनीतिक स्थिरता कायम रहने और बाजार में तेज उछाल की वजह से 26565 करोड़ रुपए के नेट निवेश आया था. हालांकि, इससे पहले मई में विदेशी निवेशकों ने चुनावी नतीजों से 25586 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी. जबकि अप्रैल में मॉरिशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में लगातार उछाल की चिंताओं की वजह 8700 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली थी.
More From GoodReturns

MSCI अगस्त रिव्यू: इन 4 शेयरों की हुई धमाकेदार एंट्री, क्या आज बाजार में दिखेगा बड़ा एक्शन?

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications