Foxconn जो ऐपल की सप्लायर कंपनी है। इसने भारत के अपने तमिलनाडु प्लांट में आईफोन 15 का उत्पादन शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ ही सप्ताह में फॉक्सकॉन नए डिवाइस की डिलीवरी करने की तैयारी में है।
देश में आईफोन के उत्पादन का पैमाना एक हद तक उन पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगा जो बड़े पैमाने पर इंपोर्ट किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोडक्शन में तेजी लाने के लिए चेन्नई स्थित प्लांट में प्रोडक्शन लाइनें बढ़ा दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी नए आईफोन 15 सीरीज का ऐलान 12 सितंबर, 2023 को कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन द्वारा करीब 3 हजार 300 करोड़ रु के इन्वेटमेंट के साथ हैदराबाद प्लांट में वर्ष 2024 के दिसंबर महीने तक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के शुरू करने का अनुमान है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में अन्य एप्पल आपूर्तिकर्ता - पेगाट्रॉन कॉर्प और एक विस्ट्रॉन कॉर्प फैक्ट्री, जिसे टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया जा रहा है ये भी बेहद ही जल्द आईफोन 15 को असेंबल करेंगे। इस मामले में हालाकि एप्पल के प्रवक्ता और विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन के प्रतिनिधियों ने कोई टिप्पणी करने से इनका कर दिया। वही फॉक्सकॉन ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है।
लगातार अपने ताइवानी आपूर्तिकर्ताओं के जरिए ऐपल ने भारत में विस्तार किया है, और ज्यादा हाई लेवल मैन्युफैक्चरिंग लाने के लिए प्रशासन के कुछ वित्तीय प्रोत्साहनों से लाभान्वित हुआ है।
यह भी पढ़ें : साइबर ठग इन 4 तरीकों से लूट रहे, अभी से हो जाएं सावधान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐपल जिसने अप्रैल के महीने में भारत में अपना पहला खुदरा स्टोर खोला था, अब तेजी के साथ बढ़ते खुदरा अवसर और अधिक अवधि में अपने गैजेट्स के लिए एक जरुरी उत्पादन आधार दोनों के रूप में देखता हैं।
जून तिमाही में देश में आईफोन की बिक्री दोहरे अंक में बढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई, हालांकि, ऐपल ने सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कैसे लुटते हैं
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
