Founder of Hindenburg Research Nathan Anderson: हिंडनबर्ग रिसर्च ने ये जानकारी दी थी कि भारत में कुछ बड़ा होने वाला है और अब हिंडनबर्ग ने डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए ये खुलासा कर दिया है कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति के पास एक ऐसे ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी जिसमें गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी द्वारा बड़ी मात्रा में पैसा निवेश किया गया था। इस कंपनी ने कहा है कि अडानी घोटाले में इस्तेमाल की गई ऑफशोर संस्थाओं में सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच की हिस्सेदारी थी। अब सवाल है कि यह हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है और इसका मालिक कौन है? साथ ही इनकी नेटवर्थ कितनी है। चलिए आपको बताते हैं।

ये है हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म का मालिक
हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म की स्थापना साल 2017 में नाथन एंडरसन ने की थी। नाथन एंडरसन ने अमेरिका की कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत करके फैक्ट सेट रिसर्च सिस्टम नाम की एक डाटा फर्म में काम करना शुरु किया। इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ काम करते थे। वॉल स्ट्रीट को दिये गए एक इंटरव्यू में एंडरसन ने बताया कि नौकरी के दौरान उन्हें ये लगा था कि जो लोग इस कंपनी में काम करते हैं (जिस कंपनी में काम करते थे) वे बहुत साधारण विश्लेषण कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने खुद की फर्म शुरु करने का मन बनाया।
इतनी है एंडरसन की नेटवर्थ
एंडरसन के पास कितनी संपत्ति है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एंडरसन की संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) है।
कैसे पड़ा इस कंपनी का नाम हिंडनबर्ग?
इस कंपनी का नाम 'हिंडनबर्ग' कैसे पड़ा, इसकी कहानी बेहद खास है। साल 1937 में जर्मनी में हिटलर का राज था और तब जर्मनी, टैंक से लेकर हवाई जहाज और फाइटर प्लेन बनाने में जुटा था। एक कॉमर्शियल पैसेंजर प्लेन बनाया और इसका नाम रखा 'हिंडनबर्ग एयरशिप' या LZ 129 हिंडनबर्ग। यह उस दौर का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन था। साल 6 मई 1937 को यह जहाज जर्मनी से अमेरिका के लिए उड़ा था।
इस जहाज में एक हादसा हुआ जिसके कारण करीब 100 लोगों में से 35 लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट में ये जानकारी सामने निकलकर आई कि इस जहाज में हाइड्रोजन गैस के 16 बड़े गुब्बारे थे और पहले भी इस तरह के गुब्बारे से हादसे हो चुके थे। हिंडनबर्ग रिसर्च का नाम इसी हादसे से जोड़कर रखा गया है। हाल ही में हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें अडानी समूह पर स्टॉक हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया, जिसके कारण समूह के स्टॉक मूल्य में बड़ी गिरावट आई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications