नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में नई महिंद्रा थार की टेस्ट ड्राइव ली। वे महिंद्रा थार से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए। वे टेस्ट ड्राइव पर अपने पिता फारूक अबदुल्ला के साथ निकले। बता दें कि फारूक अबदुल्ला भी जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उमर अबदुल्ला ने टेस्ट ड्राइव के बाद सोशल मीडिया पर नई महिंद्रा थार में अपने पिताजी के साथ घूमने की बात खुद बताई। उन्होंने नई थार को अद्भुत वाहन कहा। साथ ही उन्होंने टेस्ट ड्राइव के पसंद आने और नई गाड़ी से लंबा सफर करने की भी इच्छा जताई। उमर नई थार को पहाड़ों में ऑफ-रोड चलाना चाहते हैं। उन्होंने टीम महिंद्रा और आनंद महिंद्रा की भी तारीफ की। आइए जानते हैं कि नई महिंद्रा थार में ऐसा क्या है जो उमर ने इस कार कि इतनी तारीफ की।
2 अक्टूबर को हुई लॉन्च
न्यू-जेन महिंद्रा थार को भारत में 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती पर लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.80 लाख रु है, जो 13.75 लाख रु (एक्स-शोरूम, भारत) तक जाती है। नई थार एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ नया डिजाइन और स्टाइल दिया गया है। इस मॉडल को दो प्रमुख विकल्पों में पेश किया गया, जिनमें एक एडवेंचर-स्पेक एएक्स सीरीज और एक लाइफस्टाइल ओरिएंटेड एलएक्स सीरीज शामिल है। इनमें अब्दुल्ला ने एलएक्स सीरीज की टेस्ट ड्राइव ली है।
क्या हैं नए फीचर्स
पुरानी थार की तुलना में पहली बार नए जनरेशन के मॉडल को फिक्स्ड हार्डटॉप छत के लिए पेश किया गया है। साथ ही नए मॉडल में एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, पावर विंडो, प्रीमियम और अच्छी तरह से बोल्टिंग सीट जैसे नई आरामदायक सुविधाएं हैं। थार में फ्रंट-फेसिंग रियर सीट्स, अलॉय व्हील्स और सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें डुअल एयरबैग, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के साथ एंटी-ब्रेक सिस्टम, हाई-स्पीड अलर्ट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
काफी दमदार है इंजन
2020 महिंद्रा थार में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन और एक नया 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। अपडेटेड डीजल इंजन 130 बीएचपी और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि बिल्कुल नए टर्बो पेट्रोल इंजन 150 बीएचपी और 320 एनएम की पावर देता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस खूबसूरत एसयूवी के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 1 नवंबर 2020 से शुरू होगी।
करोड़ों में बिकी पहली थार
बता दें कि नई महिन्द्रा थार की पहली यूनिट के लिए कंपनी ने एक ऑनलाइन नीलामी का आयोजन किया था। नीलामी में नई थार की पहली यूनिट के लिए अधिकतम बोली 1.11 करोड़ रुपये की लगाई गई। मालूम हो कि 1.11 करोड़ रु की कीमत पर 2020 महिन्द्रा थार की पहली यूनिट दिल्ली के आकाश मिंडा ने हासिल की। वैसे नीलामी से मिले पैसे का इस्तेमाल चैरिटी में किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
