इस सप्ताह भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार $ 446.09 बिलियन तक पहुंच गया। FCA में 3.210 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई और सोने में 301 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

देश के विकास और उन्नति के लिए एक अच्छी खबर आयी है। दरअसल देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में 3.52 अरब डॉलर से बढ़कर 446.09 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताहांत में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 1.83 अरब डॉलर से बढ़कर 442.58 अरब डॉलर हो गया था।
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.201 अरब डॉलर 413.65 अरब डॉलर बढ़कर हो गई। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा जैसे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी मुद्राओं की विनिमय दर के घटने और बढ़ने से भी प्रभावित होती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ विशेष आहरण अधिकार सप्ताह के दौरान $2 मिलियन से बढ़कर $ 1.443 बिलियन हो गया। आंकड़ों के मुताबिक, फंड के साथ देश की आरक्षित स्थिति भी $ 10 मिलियन से बढ़कर 3.648 बिलियन डॉलर हो गई। तो वहीं सप्ताह के दौरान, स्वर्ण भंडार $ 301 मिलियन से बढ़कर $ 27.353 बिलियन हो गया।
भंडार में वृद्धि ने भारतीय बाजार में वित्तीय संस्थानों की रुचि को दिखाया है क्योंकि अधिक धन भंडार में जुड़ रहे हैं।
बता दें कि 18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह भंडार 1.039 अरब डॉलर 440.751 अरब डॉलर के बराबर रहा। इससे पिछले सप्ताहांत विदेशी मुद्रा भंडार 1.879 अरब डॉलर 439.712 अरब डॉलर के स्तर पर था। रिजर्व बैंक ने कहा था कि आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी-मुद्रा परिसंपत्तियां 93.1 करोड़ डॉलर से बढ़कर 408.881 अरब डॉलर हो गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications