Foreign Exchange Reserves : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अक्टूबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 3.847 अरब डॉलर कम होकर 524.52 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए हैं। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से आंकड़े जारी करके यह जानकारी दी गई है। वहीं इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 4.50 अरब डॉलर कम होकर 528.37 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। आज से 1 साल पहले यानी अक्टूबर 2021 में भारत का विदेश मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई के स्तर पर था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 6 देश
चीन 3.19 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.23 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 949,111 बिलियन डॉलर
ताइवान 541,110 बिलियन डॉलर
रूस 541,000 बिलियन डॉलर
भारत 524,520 बिलियन डॉलर

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

फिर एफसीए में दर्ज हुई है भारी गिरावट
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी वीकली डाटा के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 3.593 अरब डॉलर कम होकर 465.075 अरब डॉलर बचा है। वहीं बीते हफ्ते भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी 24.7 करोड़ डॉलर कम होकर 37,206 अरब डॉलर बची है। आरबीआई ने बताया है कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 70 लाख डॉलर बढ़कर 17.44 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications