इसके अलावा गोल्ड रिजर्व की वैल्यू आलोच्य सप्ताह में 1.086 अरब डॉलर बढ़कर 41.025 अरब डॉलर हो गई है।

Foreign exchange reserves increased by 11 billion dollar : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 दिसंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 11.02 अरब डॉलर बढ़कर 561.162 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई की तरफ से यह जानकारी दी गई है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह यह तेजी दर्ज की गई है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इससे पहले 11 नवंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 14.72 अरब डॉलर बढ़ा था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.28 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.19 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 883,334 बिलियन डॉलर
रूस 571,300 बिलियन डॉलर
भारत 561,162 बिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

जानिए एफसीए कितना बढ़ा
रिजर्व बैंक के अनुसार कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 2 दिसंबर को 9.694 अरब डॉलर बढ़कर 496.984 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई हैं। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट या बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
भारत का गोल्ड रिजर्व भी तेजी से बढ़ा
इसके अलावा गोल्ड रिजर्व की वैल्यू आलोच्य सप्ताह में 1.086 अरब डॉलर बढ़कर 41.025 अरब डॉलर हो गई है। इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 16.4 करोड़ डॉलर कम होकर 18.04 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा गोल्ड भंडार भी 7.5 करोड़ डॉलर कम होकर 5.108 अरब डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications