India's foreign exchange reserves decreased: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी किए गए हैं। इस आंकड़ों के अनुसार भारत का फॉरेक्स रिजर्व में लगातार दूसरे सप्ताह कम हुआ।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

आरबीआई के अनुसार 25 अगस्त 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 594.858 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर आ गया है। इससे पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में यह 7.273 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 594.888 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2021 में, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऑल टाइम हाई पर था। पिछले साल से वैश्विक दबाव के कारण रिजर्व बैंक ने रुपये को बचाने के लिए अपना विदेशी मुद्रा भंडार खर्च किया था, जिसका असर रिजर्व के कम होने के रूप में सामने आया।
25 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति, जो विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक है, 538 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 527.249 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। वहीं गोल्ड रिजर्व 530 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 44.354 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.38 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 898,588 बिलियन डॉलर
- भारत : 594,858 बिलियन डॉलर
- रूस : 578,500 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
इसके अलावा आरबीआई ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 18.194 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गए। समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के साथ देश की आरक्षित स्थिति भी 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम होकर 5.061 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications