Indian Share Market, FPI: पिछले कुछ हफ्तों से घरेलू शेयर बाज़ार में जारी भारी उठा-पटक के बीच अब एक बार फिर से विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ने लगा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड वॉर, टैरिफ, ट्रेड डील को लेकर बनते-बिगड़ते जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रम के बीच इनके प्रभाव को झेलने में भारत का शेयर बाजार कामयाब रहा है। यही कारण है कि शेयर बाजार के इसी उत्साह और भारत की मजबूत ग्रोथ को देखते हुए विदेशी निवेशकों ने तीन महीने बाद फिर से वापसी कर ली है।

लगातार तीन महीनों तक बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में दमदार वापसी करते हुए करीब 14,610 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया है। वहीं, डेट सेगमेंट में विदेशी निवेशकों ने जनरल लिमिट के तहत 3,507 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। हालांकि, वॉलंटरी रिटेंशन रूट के तहत 427 करोड़ रुपए की निकासी की है।
FPI ने तीन महीनों में 76,575 करोड़ रुपये निकाले
डिपॉजिटरीज के डेटा के मुताबिक, इससे पहले तीन महीने तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शुद्ध विक्रेता थे और FPI ने कुल 76,575 करोड़ रुपये निकाले थे। उन्होंने सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी।
मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो जोखिम स्तर में सुधार होना और हाल में आई गिरावट के बाद बाजार में वैल्यूएशन आकर्षक रहने के चलते विदेशी निवेशक आकर्षित हुए हैं। इसके अलावा, महंगाई में कमी, ब्याज दरों में कटौती और जीएसटी सुधारों और सभी सेक्टर्स में कॉरपोरेट आय मजबूत होने से भी विदेशी निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।
FPI ने शुक्रवार को Rs 6,728 करोड़ के शेयर्स बेचे
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स सेलर्स और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DII नेट बायर्स बने रहे। NSE के डेटा के अनुसार, 17 अक्टूबर को FPI ने 6,728 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। DII ने 6,889 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 17,659 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 10,769 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं FII ने 11,096 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 17,824 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
2025 में अब तक FPI ने कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये निकाले
इस साल अब तक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो FPI ने कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। बता दें कि हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938 पर जबकि निफ्टी50 155 अंक टूटकर 25,722 पर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications