नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 20,574 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। नए डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार 1 से 12 जून के बीच एफपीआई ने इक्विटी में 22,840 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन इस बीच डेब्ट सेगमेंट से 2,266 करोड़ रुपये निकाल लिए। यानी उन्होंने कुल 20,574 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। कोरोना संकट के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। भारतीय पूंजी बाजारों की भी हालत काफी बिगड़ गई थी। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। इससे पहले विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में काफी बिकवाली भी की थी।

लगातार तीन महीने की बिकवाली
जून की शुरुआत भी काफी अच्छी रही थी। पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में 18,589 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया था। इनमें जून के पहले पांच कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने इक्विटी में 20,814 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया, लेकिन डेब्ट सेगमेंट से 2,225 करोड़ रुपये निकाले। यानी पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों की तरफ से 18,589 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। मगर जून से पहले लगातार तीन महीनों में एफपीआई ने भारतीय बाजारों से अपनी पूंजी निकाली थी।
किस महीने में कितनी रकम निकाली
एफपीआई ने मई में 7,366 करोड़ रुपये, अप्रैल में 15,403 करोड़ रुपये और मार्च में रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपये भारतीय बाजारों से निकाले थे। पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू और कोटक बैंक में उदय कोटक द्वारा 2.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी की बिक्री ने विदेशी निवेशकों को काफी आकर्षित किया। एक्सपर्ट कहते हैं कि विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजार में निवेश करना तो शुरू कर दिया है, लेकिन एक बदलाव की स्थिति बनने के लिए एफपीआई को निवेश को बरकरार रखना होगा। यदि स्थिति बिगड़ती है तो विदेशी निवेशक फिर से सुरक्षित जगहों की तरफ चले जाएंगे।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications