FPI Investments : भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का विश्वास निरंतर कायम है। जुलाई के महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने इंडियन शेयर मार्केट में शुद्ध रूप से 43 हजार 800 करोड़ रु से अधिक का निवेश किया है।
देश की बेहतर वृहद आर्थिक बुनियाद, कंपनियों के शानदार नतीजों और चीन की अर्थव्यवस्था के समक्ष चुनौतियों के बीच भारतीय बाजार में एफपीआई इंवेस्टमेंट बढ़ा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इस वर्ष अब तक शेयर बाजारों में एफपीआई का निवेश 1.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। मार्केट विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय बाजारों में एफपीआई का प्रवाह मजबूत और साथ ही व्यापक बना हुआ है।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार की तरफ से कहा गया है कि परेशानी की बात केवल बढ़ता मूल्यांकन है। इससे मार्केट में एक काफी बड़ा करेक्शन आ सकता है।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव की तरफ से कहा गया है कि एफपीआई के सतत प्रवाह से भारतीय शेयर मार्केट अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में बीच बीच में कुछ मुनाफा वसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, मार्च के महीने से एफपीआई निरंतर भारतीय शेयर बाजारों में निवेश कर रहे है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इस महीने उन्होंने 21 जुलाई तक शेयरों में शुद्ध रूप से 43 हजार 804 करोड़ रुपये डाले हैं।
यह निरंतर तीसरा महीना है कि जबकि एफपीआई का शेयरों में निवेश का आंकड़ा 40 हजार करोड़ रु को पार कर गया है। एफपीआई ने मई में शेयरों में 43 हजार 838 करोड़ रुपये निवेश किया था और जून में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, रिपोर्टिंग पीरियड में एफपीआई ने शेयरों के अलावा डेट या बॉन्ड बाजार में भी 2 हजार 623 करोड़ रुपये डाले हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
