नई दिल्ली। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने फिर से ऊंचाई का रिकॉर्ड बना दिया है। बीते हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 560.532 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 23 अक्टूबर 2020 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.412 अरब डॉलर बढ़कर 560.532 अरब डॉलर हो गया। वहीं इससे पहले 16 अक्टूबर को खत्म हफ्ते में भंडार 3.615 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 555.12 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स बढ़ी
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में बढ़ोत्तरी रही। यह देश के विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार एफसीए में बीते हफ्ते 5.202 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 517.524 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। फॉरेन करेंसी एसेट्स को डॉलर के हिसाब से देखा जाता है, इसका विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गैर-अमेरिकी मुद्रा जैसे यूरो, पाउंड और येन में बढ़ोतरी और गिरावट का असर शामिल होता है।
विदेशी मुद्रा भंडार में स्वर्ण भंडार बढ़ा
अरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण भंडार 175 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 36.860 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास मौजूद स्पेशल ड्राइंग राइट्स 8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 1.487 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए। आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान आईएमएफ के पास विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति भी 27 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.661 अरब डॉलर हो गई।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
