Forex Reserve of India: पिछले दिनों भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 21 जुलाई 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर कम हुआ है। इस गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार 607.03 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं इससे पहले 14 जुलाई 2023 को विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर बढ़ा था।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड 898,006 बिलियन डॉलर
- भारत 607,035 बिलियन डॉलर
- रूस 595,900 बिलियन डॉलर
नोट: आंकड़े 30 जुलाई 2023 तक के अपडेट
आरबीआई की ओर से जारी किए गए आंकड़ें के अनुसार, विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.41 अरब डॉलर कम होकर 537.75 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। डॉलर के मुकाबले एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को प्रभाव को देखा जाता है।
वहीं गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 417 मिलियन डॉलर बढ़कर 45.61 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके अलावा एसडीआर 11 मिलियन डॉलर घटकर 18.47 बिलियन डॉलर बचा है। आईएमएफ में रिजर्व की गई मुद्रा 21 मिलियन डॉलर बढ़कर 5.2 बिलियन डॉलर हो गई है।
देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में 645 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल टाइम हाई पर चला गया था। हालांकि इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications