नयी दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सबसे ऊँचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। आरबीआई की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक 17 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 94.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 462.16 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 10 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी का साथ 461.21 अरब डॉलर के आंकड़ें पर पहुँच गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले 4 महीनों से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 17 जनवरी की खत्म हुआ हफ्ता ऐसा लगातार 17वां सप्ताह रहा जिसमें भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक भारत का मौजूदा विदेशी भंडार करीब 11 महीनों तक देश का आयात खर्च संभाल सकता है।

विदेशी करेंसी संपत्ति से मिला सहारा
17 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा संपत्ति में बढ़ोतरी रहा। गौरतलब है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्ति का सबसे बड़ा योगदान रहता है। सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति 86.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 428.45 अरब डॉलर की हो गयी। आरबीआई के मुताबिक विदेशी करेंसी संपत्तियों में यूरो, पाउंड और जापान के येन जैसी गैर-डॉलर मुद्राओं में बढ़ोतरी या गिरावट के प्रभाव को भी शामिल किया गया है।
लगातार 17वें हफ्ते बढ़ा सोने का भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार के साथ भारत का सोना भंडार भी लगातार 17वें हफ्ते बढ़ा। आरबीआई द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 7 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 28.56 अरब डॉलर हो गया। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 30 लाख डॉलर घट कर 1.45 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 30 लाख डॉलर बढ़ कर 3.70 अरब डॉलर हो गयी।
यह भी पढ़ें - इंडिया रेटिंग्स : 2020-21 में 5.5 फीसदी रह सकती है विकास दर
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह



Click it and Unblock the Notifications