कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। फिलहाल कई देशों को तो लॉकडाउन पर भी रखा गया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। फिलहाल कई देशों को तो लॉकडाउन पर भी रखा गया है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में तरह-तरह की कहानियां सामने आ रही हैं। कई लोग इस लॉकडाउन में मजे ले रहे है, तो कहीं एंटरटेनमेंट के नाम पर काफी कुछ अलग कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर आई है रूस के मास्को की, यहां एक बिजनेसमैन लॉकडाउन से बोर हो रहे है। उन्होंने अपने इस बोरियत को दूर करने के लिए डिलीवरी बॉय बनने की ठान ली।

जी हां वॉशिंगटन पोस्ट की न्यूज के मुताबिक, इस बिजनेसमैन का नाम Sergey Nochovnyy है, जिनकी उम्र 38 वर्ष है। ऐसा नहीं है कि लॉकडाउन के कारण उनके बिजनेस पर असर पड़ रहा है। या फिर उनका बिजनेस डूब गया है। बल्कि उन्होंने डिलीवरी बॉय बनने का इसलिए ठाना क्योंकि वो जिंदगी को एक अलग ऐंगल से देखना चाहते हैं।
2 मिलियन डॉलर का बिजनेस
Nochovnyy ने बताया कि अब वो डिलीवरी बॉय बनने के बाद रोज 20 किलोमीटर तक चलते हैं। वो फूड डिलीवर करते हैं। जिससे उनकी रोज की कमाई भी अच्छी होती है। इस तरह रोज वो 13 डॉलर से 20 डॉलर तक कमा लेते हैं। वहीं Nochovnyy का बिजनेस 2 मिलियन डॉलर का है। यानि कि इसका सालाना टर्न ओवर। भारतीय करंसी के हिसाब से यह रकम 15 करोड़ रुपये के आसपास है। वो कंस्लटिंग का बिजनेस करते हैं।
लगभग 12 वर्षों तक चीन में किया काम
मिली जानकारी के मुताबिक वो बीते साल ही रूस वापस आए हैं। इससे पहले वो चीन में लगभग 12 वर्षों तक रहे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में वो सबसे ज्यादा फिजिकली एक्टीविटी मिस कर रहे थे। इसके साथ में उन्होंने यह भी बताया कि डिलीवरी बॉय को कोई नोटिस नहीं करता कि वो कितना बड़ा बिजनेसमैन है। लोगों को सिर्फ डिलीवरी से मतलब होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications